टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत को मिल गया नया MS Dhoni, रिंकू सिंह को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

India vs Australia 1st T20I: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है, जिसका पहला मैच विशाखापट्नम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस रोमांचक मैच में मिली जीत के बाद रिंकू सिंह सुर्खियों में हैं। इस बीच एक पूर्व क्रिकेटर ने रिंकू सिंह को लेकर बड़ा दावा किया है।

पूर्व क्रिकेटर अभिषेक नायर ने ऑस्ट्रेलिया पर भारत की दो विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद 'फिनिशिंग की कला में महारत हासिल करने' के लिए रिंकू सिंह की सराहना की। रिंकू 14 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत ने अपनी पारी में एक गेंद शेष रहते 209 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

rinku singh

नायर ने कहा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक ऐसे खिलाड़ी की परिपक्वता दिखाई है, जिसने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा कि, 'इसमें बहुत सारे चरित्र की आवश्यकता होती है। हम किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं, जिसने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में ऐसा किया है। नायर को जियो सिनेमा पर यह कहते हुए सुना गया कि रिंकू का धैर्यवान दिखना यह दर्शाता है कि वह बहुत आगे बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि, 'यह तीसरी बार है जब उन्होंने भारत के लिए ऐसा किया है, तीसरी बार जब भारत को उनसे कुछ विशेष करने की जरूरत थी और वह आए। उन्होंने 5-7 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन उनमें इतने लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी जैसी परिपक्वता और कौशल है।'

नायर ने यह कहने में भी संकोच नहीं किया कि एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों के मेन इन ब्लू के लिए काम करने के बाद भारत को रिंकू के रूप में एक नया फिनिशर मिल गया है। उन्होंने कहा कि, 'यह आपको बताता है कि उन्हें पारी खत्म करने की कला में महारत हासिल है। यह आसान नहीं है और काफी समय हो गया है कि हार्दिक और एमएस धोनी ने हमारे लिए ऐसा किया है, लेकिन उसके बाद, कोई भी ऐसा नहीं है, जिसने फिनिशर की भूमिका इतनी अच्छी तरह से निभाई हो। बात सिर्फ उसके रन बनाने की नहीं है, बल्कि उसे हासिल करने के तरीके की भी है। वह जिस तरह से क्रिकेट खेल रहा है, उसमें एक निश्चित शांति और धैर्य है।'

इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब दूसरा मैच रविवार 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+