IND vs AFG: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों की अगले टी20 में टीम से छुट्टी! प्लेइंग 11 में होंगे ये खिलाड़ी

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दो टी20 मैचों में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम बुधवार को तीसरे टी20 मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे। इस सीरीज में अब तक सभी खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाया है। कुछ खिलाड़ी बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा ही रहे हैं।

तीसरे मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों को मौका मिलने के पूरे आसार हैं। भारतीय टीम तीसरे मैच में भी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अफगानिस्तानी टीम के पास प्रतिष्ठा बचाने का अंतिम मौका होगा। अब तक खेले गए दोनों मैचों में अफगानी गेंदबाजी खास नहीं रही है।

indian team

भारतीय टीम में इस मैच के लिए बदलाव के आसार हैं। तीन खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर किया जा सकता है और एक अलग प्लेइंग इलेवन देखने को मिल सकती है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल एक बाद फिर से टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे, दोनों की जगह पक्की है।

तीसरे नम्बर के लिए विराट कोहली हैं और उनके बाद शिवम दुबे रहेंगे। शुभमन गिल को एक बार फिर से बाहर बैठना पड़ेगा। विकेटकीपर के रूप में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। संजू सैमसन को लाया जा सकता है। इस स्थिति में जितेश शर्मा को टीम से बाहर किया जा सकता है।

रिंकू सिंह पिछले दोनों मैचों में जीत के समय क्रीज पर थे और वह एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन में जगह बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अक्षर पटेल पिछले मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे थे। वह भी टीम में मौजूद रहेंगे और उनके अलावा एक और ऑल राउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी खेलते हुए दिखने वाले हैं।

भारतीय टीम में स्पिन विभाग में परिवर्तन हो सकता है। रवि बिश्नोई ने विकेट झटके लेकिन रन भी लुटाये हैं। उनके स्थान पर टीम में कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है। आवेश खान को लाने पर मुकेश कुमार को पेस गेंदबाजी में बाहर किया जा सकता है।

भारतीय प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+