ICC रैंकिंग में रूट ने ब्रूक को उखाड़ फेंका, जडेजा को हुआ जबरदस्त फायदा, गिल को भारी नुकसान
ICC Rankings: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच के बाद स्थिति में बदलाव देखने को मिला है। आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में तबाही मची है। टॉप रैंकिंग में हैरी ब्रूक को नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा भारतीयों की रैंकिंग में भी परिवर्तन हुआ है।
लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी के सैकड़ा जड़ने वाले जो रूट को नम्बर एक की कुर्सी मिल गई है। रूट ने अपने ही देश के हैरी ब्रूक को पीछे छोड़ते हुए नम्बर एक पर कब्जा जमा लिया। ब्रूक को दो स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है। वह अब तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनसे आगे नम्बर दो पर केन विलियमसन का नाम है।

भारतीय बैटिंग यूनिट के कुछ धुरंधर लॉर्ड्स टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे थे, उसका खामियाजा उनको टेस्ट रैंकिंग में उठाना पड़ा है। यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का नुकसान हुआ है। जायसवाल अब एक स्थान गिरकर पांचवें नम्बर पर आ गए हैं।
ICC Rankings: गिल को नुकसान
उनके अलावा ऋषभ पंत के साथ भी कुछ यही हुआ है। पंत को भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वह अब आठवें स्थान पर हैं और कप्तान शुभमन गिल तो बाहर होने के कगार पर हैं। गिल को तीन स्थानों का भारी नुकसान हुआ है। गिल अब नौवें स्थान पर आ गए हैं। अगले मैच में फ्लॉप रहने पर वह शायद टॉप दस से बाहर हो जाएं।
ICC Rankings: जडेजा को हुआ फायदा
रविन्द्र जडेजा और केएल राहुल को शानदार फायदा मिला है, दोनों ने पांच-पांच स्थानों की छलांग लगाई हैं। जडेजा की रैंकिंग और 34वीं है और 35वें स्थान पर केएल राहुल का नाम शामिल है। उधर ऑल राउंडरों की रैंकिंग में जडेजा का नाम पहले स्थान पर है। बुमराह की स्थिति देखी जाए, तो वह पहले स्थान पर काबिज हैं। बुमराह के अलावा टॉप दस में भारतीय टीम से कोई अन्य खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications