पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल, स्टार ने अचानक लिया संन्यास, सामने आई बड़ी वजह

Imad Wasim Retirement: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इमाद वसीम ने रिटायरमेंट की घोषणा की। इमाद वसीम ने अचानक संन्यास लेकर फैंस को शॉक्ड कर दिया। इमाद वसीम की पाकिस्तान क्रिकेट में वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन बीच में ही उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

शानदार रहा है करियर: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इमाद वसीम और पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरें सामने आती रही है। इमाद वसीम ने पाकिस्तान के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली है। पाकिस्तान के लिए 55 वनडे मैच में 42.86 के औसत से इमाद वसीम ने 986 रन बनाए हैं। इसके वनडे में उनके नाम 5 अर्धशतक लगाया है।

Imad Wasim 1

पहले ही मना लिया था संन्यास का मन: टी-20 इंटरनेशनल में इमाद के नाम 486 रन है। बतौर गेंदबाज उन्होंने वनडे में 55 मैच में 44 विकेट लिए जबकि टी-20 में 66 मैचों में 65 विकेट झटके हैं। सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान करते हुए इमाद ने कहा कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से विदा लेने का मन काफी पहले बना चुके थे। लेकिन सही समय का उन्हें इंतजार था। उनके मुताबिक अब वह समय आ गया है कि वह यह फैसला ले सके। इमाम वसीम ने पाकिस्तान के लिए गेंद और बल्ले दोनों से ही कमल का प्रदर्शन किया है।

लगाया था बड़ा आरोप: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इसके बाद इमाद वसीम ने टीम सिलेक्शन पर सवाल किए थे। इमाद वसीम और बाबर आजम के बीच लगातार अनबन की खबरें सामने आती रही है। वसीम ने पाकिस्तानी मीडिया के टीवी चैनल पर कहा था कि पाकिस्तान की टीम में दोस्ती यारी को ज्यादा महत्व दिया जाता है और टैलेंट को नहीं। ऐसी टीम बड़ी-बड़ी इवेंट्स में अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दे पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+