IITian बाबा की भविष्यवाणी हुई गलत, फैंस ने जमकर लगाई लताड़, कहा- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया है..

Champions Trophy IIT Baba Troll: पाकिस्तान को 241 रन पर रोकने के बाद भारत ने आसानी के साथ 6 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे थे। भारतीय टीम इस मुकाबले को एकतरफा अंदाज में जीतकर सेमीफाइनल में लगभग जगह पक्की कर ली है। भारत को अब अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।

IITian बाबा की भविष्यवाणी हुई गलत (Champions Trophy IIT Baba Troll)

आईआईटीयन बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह ने भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं तुमको पहले से बोल रहा हूं, इस बार इंडिया नहीं जीतेगी। जो जो हैं, विराट कोहली...सबको बोल दो कि जीत कर दिखा दे। अब मैंने मना कर दिया है कि नहीं जीतेगी तो नहीं जीतेगी, अब क्या भगवान बड़े हो या तुम बड़े हो।

IIT Baba 1

कौन हैं IITian बाबा

अभय सिंह को अब आईआईटीयन बाबा के नाम से जाना जाता है। उन्होंने महाकुंभ 2025 में अपने इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरने का काम किया। हरियाणा में जन्मे अभय सिंह ने पैसे कमाने और फोटोग्राफी के अपने शौक को पूरा करने के लिए एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाना शुरू किया। बाद में उन्होंने साधु बनने का फैसला किया।

भारत को मिली जीत

मैच की बात करें तो भारत ने आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान ने भारत के सामने 242 रन का लक्ष्य रखा था। पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसमें खुशदिल शाह ने 39 गेंदों में दो छक्कों के साथ 38 रन बनाए।

भारत की गेंदबाजी में कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप ने तीन विकेट लिए, जबकि हार्दिक ने दो विकेट झटके। खासकर हर्षित राणा का विकेट लेने का तरीका, जिसमें खुशदिल शाह को कोहली के हाथों कैच कराया काफी अहम था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+