अब तक तीन बार खिताब...,' वसीम अकरम ने RCB की इस बड़ी कमी को किया उजागर, खुलकर लिया IPL विजेता क्रिकेटर का नाम
IPL 2024, MS Dhoni: आईपीएल का 17वां सीजन अब उस रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हर मुकाबले में आपको मनोरंजन के साथ उत्साह की डबल डोज मिलना तय है, और ये उत्साह तब और चरम पर पहुंच जाता है, जब सामने येलो आर्मी के पूर्व कैप्टन यानी एमएस धोनी क्रीज पर हों। इस बीच आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी (RCB) के अब तक टूर्नामेंट में खिताब न जीतने को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम की एक अनोखी भविष्यवाणी की है।
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ही हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के कप्तान रहते भारत के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं और धोनी के ही नेतृत्व में सीएसके ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। हालांकि, अब उन्होंने ये चेन्नई की कमान नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है।

वसीम अकरम ने स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'आरसीबी अभी तक तीन आईपीएल ट्रॉफी जीत चुका होता अगर एमएस धोनी कप्तान होते। आरसीबी आज तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। उनके पास विराट कोहली जैसा मॉर्डन जमाने का महान खिलाड़ी है, लेकिन दुर्भाग्य से वो कोई खिताब जीत नहीं पाए हैं, लेकिन अगर धोनी आरसीबी में होते, तो वह इस टीम को ट्रॉफी दिला सकते थे।'
ये भी पढ़ें- 'थर्ड अंपायर का फैसला...,' संजू सैमसन के विवादित आउट पर कुमार संगकारा ने तोड़ी चुप्पी, बताई हार की वजह
अकरम ने आगे कहा कि, 'कहीं भी चला जाए, किसी भी ग्राउंड पर चला जाए, लेकिन धोनी के लिए स्टेडियम में फैंस क्रेजी हो जाते हैं, और होना भी चाहिए, इंडिया में ऐसा कप्तान, ऐसा क्रिकेटर आया ही नहीं है। जिसने फ्रंट से लीड किया, बैटिंग से, कप्तानी से और विकेटकीपिंग से भारत को मैच जिताया।'
पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है आरसीबी
आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो वर्तमान में कोलकाता नाइट राइडर्स 16 अंक के साथ टॉप पर है, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है। चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद चौथे पायदान पर है। पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स ने जगह बनाई है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को छठे स्थान पर जाना पड़ा है। सातवें नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सातवें विराजमान है, जबकि पंजाब किंग्स आठवें नंबर पर और मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर है। गुजरात टाइटन्स सबसे आखिरी पायदान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications