'थर्ड अंपायर का फैसला...,' संजू सैमसन के विवादित आउट पर कुमार संगकारा ने तोड़ी चुप्पी, बताई हार की वजह
आईपीएल 2024 में 7 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 20 रनों से हरा दिया। इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट आरआर के कप्तान संजू सैमसन का विकेट रहा। इस आउट को लेकर डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा काफी नाराज नजर आए।
आईपीएल 2024 में अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से 20 रन से हारने के बाद रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा का मानना है कि कप्तान संजू सैमसन के आउट होने के बावजूद उनकी टीम को मैच जीतना चाहिए था। सैमसन ने 46 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली।

सैमसन की बेहतरीन पारी का अंत 16वें ओवर की चौथी गेंद पर नाटकीय परिस्थितियों में हुआ, जब शाई होप ने मुकेश कुमार की गेंद पर बाउंड्री से कुछ मिलीमीटक की दूरी से पहले खुद को संतुलित करते हुए लॉन्ग-ऑन पर एक शानदार कैच लपका।
तीसरे अंपायर माइकल गॉफ ने कुछ एंगल से जांच की लेकिन होप के जूते के बाउंड्री रस्सी के संपर्क में आने का कोई सबूत नहीं मिला और फैसला आउट दिया गया। रिप्ले देखने के बाद सैमसन वापस जाने लगे थे, लेकिन स्क्रीन पर 'आउट' फ्लैश होते देख वह विरोध करने के लिए अंपायरों के पास गए और रिव्यू लेने की भी कोशिश की, लेकिन यह व्यर्थ रहा।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगकारा ने कहा कि, 'यह रीप्ले और एंगल पर निर्भर करता है; कभी-कभी आपको लगता है कि पैर छू गया है। तीसरे अंपायर के लिए यह निर्णय करना कठिन है। खेल एक महत्वपूर्ण स्टेज में था; क्रिकेट में क्या होता है, आपके पास अलग-अलग दृष्टिकोण होते हैं। अंत में आपको तीसरे अंपायर द्वारा दिए गए निर्णय का पालन करना होगा।
संगकारा ने बताई हार की वजह
संगकारा ने कहा कि, 'अगर हमारे पास किसी अन्य प्रकार की राय है, तो हम इसे अंपायरों के साथ शेयर करेंगे और सुलझाएंगे। उस आउट के बावजूद, हमें गेम जीतना चाहिए था। लेकिन दिल्ली ने वास्तव में अच्छा खेला और अंत तक संघर्ष किया।'
ये भी पढ़ें- DC vs RR: संजू सैमसन के विवादित आउट में दिल्ली कैपिटल्स के मालिक की गंदी हरकत, भड़के फैन्स का फूटा गुस्सा
बाद में, आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 के अपराध के लिए सैमसन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, सैमसन पर ये जुर्माना जो अंपायरों द्वारा किए गए निर्णय पर असहमति दिखाने को लेकर लगा था। संगकारा ने कहा कि, 'मैदानी अंपायरों को टीवी अंपायर जो कहते हैं, उसके अनुसार चलना होगा। दिन के अंत में सभी खिलाड़ियों को इसका पालन करना होगा।' बीच में खिलाड़ियों और अधिकारियों पर बहुत दबाव होता है, इसलिए हम इसे सर्वोत्तम तरीके से सुलझाने की कोशिश करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications