आइसलैंड क्रिकेट को चाहिए विराट कोहली के टेस्ट शतक की गरमाहट! इंतजार कराने में और कितना समय लगेगा?
Virat Kohli in Test: आयसलैंड क्रिकेट ने सवाल किया है कितना और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। कोहली ने 23 टेस्ट से शतक नहीं लगाया है। जाहिर है भारतीय फैंस को भी ये बात पसंद नहीं आई है।

Virat Kohli test century waiting- भले ही विराट कोहली ने सफेद गेंद क्रिकेट में अपनी फॉर्म फिर से वापस हासिल कर ली हो और शतक लगाकर अपने सूखे को भी समाप्त कर दिया हो लेकिन अभी भी टेस्ट फॉर्मेट में उनकी बल्लेबाजी चिंता का विषय है। कोहली परिस्थितियों के हिसाब से कुछ अच्छे 30-40 रन कर लेते हैं तो भारतीय क्रिकेट की दुनिया में उनको सलामी मिलनी शुरू हो जाती है पर इसका मतलब ये नहीं कि कोहली की आलोचना हो ही नहीं सकती।
भारतीय क्रिकेट में कुछ सबसे मुश्किल है तो वह है बड़े खिलाड़ी की आलोचना
अगर भारतीय क्रिकेट में कुछ सबसे मुश्किल है तो वह है बड़े खिलाड़ी की आलोचना करके बच निकलना क्योंकि लोग आपके पीछे हाथ धोकर पड़ जाएंगे। जब कोहली ने दिल्ली टेस्ट मैच में पहली पारी में 44 रन बनाए तो गौतम गंभीर और सुनील गावस्कर जैसे मुखर क्रिकेट पंडितों के लिए वह कालजयी पारी थी। गावस्कर तो वैसे भी इतने बड़े मंचों पर सक्रिय हैं कि कभी भी खुलकर किसी खिलाड़ी के खिलाफ बोलने से बचते हैं। जब वेंकटेश प्रसाद केएल राहुल की धज्जियां उड़ा रहे थे तो गावस्कर ने राहुल का पक्ष लिया था।
कितना और इंतजार करना पड़ेगा?
लेकिन इसका मतलब ये नहीं दुनिया की नजरें आप नहीं है। आइसलैंड क्रिकेट जैसे ट्विटर हैंडल तो माइलेज ही बड़ी सीरीजों के इर्द-गिर्द किए अपने ट्वीट से पाते हैं। उन्होंने टेस्ट शतक के सूखे के चलते कोहली पर चुटकी ली है। उन्होंने लिखा कि ये आंकड़े हमारे भारतीय फैंस को पसंद नहीं आएंगे लेकिन 23 टेस्ट मैच हो चुके हैं जब से कोहली ने शतक नहीं लगाया है, अंतिम बार 2019 में लगाया गया था। कितना और इंतजार करना पड़ेगा?
चीजें विराट कोहली के फैंस के गले नहीं उतरी
जाहिरी तौर पर यह सब चीजें विराट कोहली के फैंस के गले नहीं उतरी और उनका कहना है जब तक भारत जीत रहा है तब तक कोई दिक्कत नहीं है। एक और क्रिकेट के फैन कहते हैं कि दूसरे वेंकटेश प्रसाद बनने की जरूरत नहीं है। कोहली को अकेला छोड़ दीजिए वे एक खिलाड़ी के तौर पर सही काम कर रहे हैं। एक यूजर कहते हैं कि क्या आपने कोहली की आस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 रनों की ताजा पानी नहीं देखी? अगर देखी होती तो आप ऐसी बात नहीं करते। दूसरे फैन कहते हैं कि विराट के बल्ले पर गेंद अच्छे से आ रही है उनको कई मैचों में बढ़िया शुरुआत भी मिली है तो वह एक अच्छा स्कोर कभी भी कर सकते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications