Pakistan अगले साल वर्ल्ड कप खेलने भारत जरूर आएगा, आकाश चोपड़ा ने बताई इसके पीछे की वजह

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को वर्ल्ड कप का एक बड़ा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले दोनों देशों के बीच अगले साल होने वाले एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है।

ICC World Cup 2023 Aakash Chopra on Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को वर्ल्ड कप का एक बड़ा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले दोनों देशों के बीच अगले साल होने वाले एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा कि भारत 2023 में एशिया कप में हिस्सा लेने पाकिस्तान नहीं जाएगा। भारत की ओर से एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान के बजाय किसी न्यूट्रल जगह पर कराने की बात की जा रही है।

शाह के बयान के बाद गुस्से में पाकिस्तान

शाह के बयान के बाद गुस्से में पाकिस्तान

जय शाह के इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और कई पूर्व पाक क्रिकेटर्स अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इसके बाद पीसीबी ने एक लेटर लिखकर भारत को अगले साल वर्ल्ड कप में नहीं आने की धमकी दी है। दरअसल, पाकिस्तान में एशिया कप के आयोजन के बाद भारत में वनडे वर्ल्ड कप होना है। लिहाजा पाकिस्तान की ओर से लगातार ऐसी बयानबाजी हो रही है कि अगर भारत पाकिस्तान नहीं जाता है तो पाकिस्तान भी भारत नहीं आएगा।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अब इस मामले पर अपनी बात रखी है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने दावा किया कि भारत एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा। जबकि पाकिस्तान वर्ल्ड कप खेलने भारत जरूर आएगा। उन्होंने कहा कि अगर चाहे तो आप इस बात की गांरटी मुझसे लिखित में ले सकते हैं।

आकाश चोपड़ा ने बताई पाकिस्तान के आने की ये बड़ी वजह

आकाश चोपड़ा ने बताई पाकिस्तान के आने की ये बड़ी वजह

अपनी बातचीत को आगे जारी रखते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने का ऑप्शन ही नहीं है। वर्ल्ड कप की तुलना में एशिया कप काफी छोटा टूर्नामेंट हैं। अगर भारत एशिया कप में हिस्सा नहीं लेता है तो इसके होने का सवाल ही नहीं है। एशिया कप पाकिस्तान की जगह कहीं और आयोजित की जा सकती है। जबकि वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही होगा और पाकिस्तान की टीम हर हाल में उसमें हिस्सा लेगी।

बदल सकता है एशिया कप का वेन्यू

बदल सकता है एशिया कप का वेन्यू

एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) से भारत एक भी रुपये नहीं लेती है। जबकि बाकी टीमें एसीसी के खजाने से एक निश्चित राशि लेती रही है। ऐसे में भारत अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए वेन्यू को चेंज करा सकता है। पाकिस्तान की टीम को एशियन क्रिकेट काउंसिल की बात माननी होगी और भारत के फैसलों का समर्थन करना होगा, नहीं तो इससे उन्हें खुद बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+