ICC Women's World Cup : भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, मिताली ने लिया विराट का बदला
ओवल : आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की। भारत ने पाकिस्तान को गेंदबाजों के दम पर 107 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मिताली राज की कप्तानी में टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 137 पर ढेर हो गई।
यह भी पढ़ें- IND vs SL : 'सर' जडेजा ने रचा इतिहास, झटके 5 विकेट, 49 साल बाद कोई खिलाड़ी यहां तक पहुंचा

लगातार जीत का रिकाॅर्ड कायम
महिला विश्व कप के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हर मैच जीता है। टीम इंडिया ने इस साल भी यह रिकॉर्ड कायम रखा है। राजेश्वरी गायकवाड़ भारत की सबसे सफल गेंदबाज रहीं। राजेश्वरी ने 4 विकेट लिए। अनुभवी झूलन गोस्वामी ने 2 विकेट लिए। स्नेह राणा ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी 2 विकेट लिए।

स्नेह-पूजा ने की शतकीय साझेदारी
इससे पहले भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ओपनिंग करने आईं शेफाली वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गईं। लेकिन तब स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने भारत की पारी को संभालने के लिए 92 रन की मजबूत साझेदारी की। हालांकि, दीप्ति 22वें ओवर में 40 रन पर और स्मृति 25वें ओवर में 52 रन बनाकर पवेलियन लाैट गईं। उसके बाद भारत का मध्यक्रम डगमगा गया। भारत ने 116 रन पर 6 विकेट खो दिए थे। हालांकि, स्नेहा राणा और पूजा वस्त्राकर ने आक्रामक खेल दिखाया और 7वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की, जिससे टीम को 200 रन का आंकड़ा पार करने में मदद की। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक बनाए। पूजा ने 59 गेंदों में 57 रन बनाए, जबकि स्नेह राणा 48 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 244 तक पहुंचाया। झूलन गोस्वामी 3 गेंदों में 6 रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान की ओर से निदा दार व नशरा संधू ने 2-2 विकेट लिए। डियाना, अनम अमीम व फातिमा सना को 1-1 विकेट मिला।

मिताली ने लिया विराट का बदला
याद हो कि पिछले साल टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। मिताली राज की टीम इंडिया ने विराट कोहली की टीम की हार का बदला ले लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम की ये लगातार 11वीं जीत है। भारत का अगला मैच 10 मार्च को मेजबान न्यूजीलैंड से होगा।












Click it and Unblock the Notifications