IND vs SL : 'सर' जडेजा ने रचा इतिहास, झटके 5 विकेट, 49 साल बाद कोई खिलाड़ी यहां तक पहुंचा
नई दिल्ली। 'सर' रवींद्र जडेजा मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में धमाल मचा दिया है। जडेजा ने सबसे पहले नाबाग 175 रन ठोके तो वहीं फिर गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी आई तो उन्होंने 5 विकेट लेकर श्रीलंका की पहली पारी को 174 पर समेटने के लिए बहुमूल्य योगदान दिया। इसी के साथ जडेजा उन खिलाड़ियों की एक विशिष्ट सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में 5 विकेट लिए और 150 से अधिक रन बनाए।
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

49 साल बाद कोई खिलाड़ी यहां पहुंचा
टेस्ट क्रिकेट में 49 साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने 150 से ज्यादा रन बनाए, साथ ही गेंदबाजी करते हुए एक पारी में 5 विकेट भी चटकाए। जडेजा, जिन्होंने सबसे पबले श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को आउट किया था, रविवार को खेल के दिन दिन के पहले सत्र में श्रीलंका के निचले मध्यक्रम को तहस नहस कर दिया। जडेजा ने निरोशन डिकवेला को 2 रन पर आउट किया और फिर उसी ओवर में सुरंगा लकमल को 0 पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने लगातार दो गेंदों में विश्व फर्नांडो और लाहिरू कुमारा का विकेट लिया, जिस कारण श्रीलंका की पहली पारी 174 पर ढेर हो गई।

ऐसा करने वाले 6वें खिलाड़ी बने
जडेजा अब वीनू मांकड़, डेनिस एटकिंसन, पॉली उमरीगर, गैरी सोबर्स और मुश्ताक मोहम्मद के बाद एक टेस्ट में 5 विकेट लेने और 150 से अधिक का स्कोर बनाने वाले ऑलराउंडर केवल 6 वें खिलाड़ी बन गए हैं।
एक टेस्ट में 150 से अधिक स्कोर और 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ी-
1952 में वीनू मांकड़ (184 और 5/196) बनाम इंग्लैंड
1955 में डेनिस एटकिंसन (219 और 5/56) बनाम ऑस्ट्रेलिया
पोली उमरीगर (172* और 5/107) बनाम वेस्टइंडीज 1962 में
गैरी सोबर्स (174 और 5/41) बनाम इंग्लैंड 1966 में
मुश्ताक मोहम्मद (201 और 5/49) बनाम न्यूजीलैंड 1973
रवींद्र जडेजा (175* और 5/41) बनाम श्रीलंका 2022

पहले बल्लेबाजी में मचाएंगे धमाल
इससे पहले जडेजा पहले टेस्ट के दूसरे दिन बल्ले से चमके। उन्होंने 228 गेंदों में 17 चाैके व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 175 रन बनाए, जिसकी बदाैलत भारत ने 8 विकेट खोकर 574 रनों पर पारी घोषित की। यह जडेजा का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर था और उनके पास अपने पहले दोहरे शतक तक पहुंचने का अवसर था, लेकिन उन्होंने शनिवार को खुलासा किया कि उन्होंने शनिवार को अंतिम सत्र में श्रीलंका के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए टीम प्रबंधन से पारी घोषित करने की अपील की थी। इसके अलावा जडेजा टेस्ट क्रिकेट में नंबर 7 पर भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ा।

ये कमाल भी किया
जडेजा ने एक पारी में तीन बल्लेबाजों के साथ शतकीय साझेदारी करने का करिश्मा किया। उन्होंने सबसे पहले छठे विकेट के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत के साथ मिलकर 104 रन की साझेदारी की। फिर 7वें विकेट के लिए रविचंद्रन अश्विन के साथ 130 रनों की साझेदारी की, जबकि नौवें विकेट के लिए मोहम्मद शमी के साथ मिलकर नाबाद 103 रन की साझेदारी कर टीम का विशाल स्कोर पहुंचाया।
एक पारी में तीन 100+ साझेदारियों में शामिल भारतीय बल्लेबाज-
विनोद कांबली बनाम जिम्बाव्बे- दिल्ली 1993
राहुल द्रविड़ बनाम पाकिस्तान- रावलपिंडी 2004
वीरेंद्र सहवाग बनाम पाकिस्तान- मोहाली 2005
करुन नायर बनाम इंग्लैंड- चेन्नई 2016
रविंद्र जडेजा बनाम श्रीलंका- मोहाली 2022












Click it and Unblock the Notifications