ICC WCQ: वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों के शतक, नेपाल को बुरी तरह रौंदा

World Cup Qualifiers 2023: वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में आज दो मुकाबले खेले गए। वेस्टइंडीज ने नेपाल को बड़े अंतर से हरा दिया। एक अन्य मुकाबले में यूएसए को नीदरलैंड्स ने हरा दिया। दोनों ही मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए। वेस्टइंडीज की तरफ से दो बल्लेबाजों ने शतक जड़े।

नेपाल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज काइल मेयर्स 1 रन बनाकर आउट हो गए। चार्ल्स बिना खाता खोले आउट हो गए। ब्रेंडन किंग ने कुछ देर टिककर बल्लेबाजी की लेकिन वह 32 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

WI vs NEP

तीन विकेट गिरने के बाद वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और निकोलस पूरन के बीच एक बड़ी भागीदारी हुई। दोनों ने मिलकर नेपाल के गेंदबाजों को जमकर धोया। पूरन और होप ने 200 से ज्यादा रनों की भागीदारी की। पूरन ने 94 गेंदों का सामना कर 115 रनों की पारी खेली।

शाई होप की पारी धीमी रही लेकिन वह क्रीज पर खड़े होकर रन बनाते हुए शतक के बाद 132 के निजी स्कोर पर आउट हुए। पॉवेल ने 29 रन बनाए और विंडीज का स्कोर 7 विकेट पर 339 रन बनाये। राजबंशी ने नेपाल के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए नेपाल की खराब शुरुआत रही। कुशल भर्टेल और भीम शर्की जल्दी आउट हो गए। आसिफ शेख 28 रन बनाकर आउट हो गए। एक-एक करते हुए नेपाल के विकेट गिरते चले गए। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज आरिफ शेख थे, वह 63 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा गुलशन झा 42 रन बनाकर आउट हुए। नेपाल की टीम 238 रन बनाकर आउट हो गई। जेसन होल्डर ने 3 विकेट झटके। अल्जारी जोसेफ ने 2 और कीमो पॉल ने 2 विकेट झटके।

युएसए और नीदरलैंड्स के बीच मैच में यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 211 रन बनाये। जवाब में खेलते हुए नीदरलैंड्स ने 5 विकेट 214 रन बनाकर मैच जीत लिया। स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाये। इस तरह नीदरलैंड्स ने मुकाबला 44वें ओवर में मुकाबला जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+