Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

U19 WC 2022: तीसरे स्थान के लिये अफगानिस्तान ने दी कड़ी टक्कर, भारतीय खिलाड़ी के दम पर जीती ऑस्ट्रेलिया

U19 World CUp
Photo Credit: Twitter/cricketWorldCup

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है, जिससे पहले शुक्रवार को सेमीफाइनल में हार का सामना करने वाली दो टीमों ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच तीसरे पायदान के लिये भिड़ंत हुई। एंटिगुआ के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये इस मैच में फैन्स को काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम को अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिली। हालांकि आखिरी ओवर के रोमांच वाले इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2 विकेट से जीत हासिल करने में सफल रही लेकिन अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने किसी भी मौके पर खुद को कमजोर नहीं होने दिया।

और पढ़ें: U19 WC 2022: पाकिस्तानी कप्तान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

ऑस्ट्रेलिया की जीत और अफगानिस्तान के हार के बीच इस मैच में भारतीय मूल के निवेतन राधाकृष्णनन रहे जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। राधाकृष्णनन की शानदार गेंदबाजी के दम पर कंगारू टीम ने पहले अफगानिस्तान को 201 रनों पर रोक दिया तो वहीं पर रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल करने में कृष्णनन की अर्धशतकीय पारी ने भी जीत में अहम रोल निभाया। इसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

और पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने अचानक दिया इस्तीफा, अब इस दिग्गज को मिली कमान

राधाकृष्णनन की गेंदबाजी के दम पर सिमटा अफगानिस्तान

राधाकृष्णनन की गेंदबाजी के दम पर सिमटा अफगानिस्तान

एंटिगुआ के मैदान पर खेले गये इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन विलियम साल्जमैन के दोहरे अटैक से वो अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रहे। अफगानिस्तान की टीम ने महज 15 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट खो दिये थे लेकिन यहां से मोहम्मद इशक (34) और कप्तान सुलेमान सैफी (37) ने 70 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किलों से बाहर निकाला। साल्जमैन ने मोहम्मद इशक को रन कर इस साझेदारी को तोड़ा तो वहीं पर एन राधाकृष्णनन ने सुलेमान सैफी को आउट कर दो नये बल्लेबाजों को आने पर मजबूर कर दिया। खैबर अली भी रन आउट होकर वापस लौट गये।

यहां से इजाज अहमद अमहदजई (81) ने ताबड़तोड़ रन बनाना शुरू किया और दूसरे छोर पर खड़े खिलाड़ियों को साथ छोटी-छोटी साझेदारियां करते नजर आये, हालांकि जितनी बार भी यह साझेदारी बढ़नी शुरू हुई एन राधाकृष्णनन ने विकेट चटकाकर अफगानिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। राधाकृष्णनन ने अपनी गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल किये और अफगानिस्तान की टीम 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

अर्धशतक ठोंक टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया

अर्धशतक ठोंक टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया

रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 53 रनों की साझेदारी कर डाली। कैम्पबेल केलावे (51) और टीग विली (13) की ओर से शानदार शुरुआत को एन राधाकृष्णनन (66) ने आगे भुनाया और दूसरे विकेट के लिये 60 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। यहां पर अफगानिस्तान के स्पिनर्स ने अपनी टीम की वापसी करायी और दूसरे छोर से कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना जारी रखा। एन राधाकृष्णनन भी अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद मोहम्मद इशक की स्टंपिंग का शिकार हुए। हालांकि तब तक उन्होंने अपना काम कर दिया था और जब वो आउट हुए तो उनकी टीम को जीत के लिये 9.3 ओवर्स में सिर्फ 35 रन की दरकार थी।

भारत के बाद शानदार प्रदर्शन करने वाली दूसरी एशियाई टीम बनी अफगानिस्तान

भारत के बाद शानदार प्रदर्शन करने वाली दूसरी एशियाई टीम बनी अफगानिस्तान

गौरतलब है कि अफगानिस्तान की टीम ने यहां पर भी आस नहीं छोड़ी और अपने स्पिनर्स से गेंदबाजी कराना जारी रखा। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अफगानिस्तान की टीम ने 50 में से 44 ओवर्स स्पिनर्स से करवाये, जिनका बोलबाला भी रहा और ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिये आखिरी ओवर तक इंतजार करना पड़ा। अफगानिस्तान की टीम ने अंडर 19 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे पायदान पर सफर खत्म किया जो कि पाकिस्तान (पांचवे), श्रीलंका (7वें) और बांग्लादेश (8वें) से भी बेहतर रहा। वह भारत के बाद सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाली दूसरी टीम बनी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+