U19 World Cup: बांग्लादेश से पिछला हिसाब बराबर करके सेमीफाइनल में पहुंचे भारत के युवा

नई दिल्लीः भारतीय की अंडर-19 टीम के युवाओं ने उस बांग्लादेश की टीम को हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जिसने 2020 में पिछले संस्करण के फाइनल में टीम इंडिया को चौंकाते हुए खिताब जीत लिया था। यह क्रिकेट में बांग्लादेश की बड़ी जीत थी लेकिन इस बार भारतीय अंडर-19 गेंदबाजों ने इस प्रतियोगिताके तीसरे क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश की बल्लेबाजी को केवल 111 रनों पर ढेर कर दिया और भारत का गेंदबाजी अटैक अपनी प्रतिष्ठा पर खरा उतरा। भारत ने इस लक्ष्य को 5 विकेट के नुकसान पर 30.5 ओवरों में हासिल कर लिया।

ICC U19 World Cup: Indias youth reached the semi-finals after defeating Bangladesh

पिछली बार जब बांग्लादेश ने खिताब जीता था तो बांग्लादेश के मौजूदा कप्तान रकीबुल हसन उस यादगार फाइनल का हिस्सा थे। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ तो बांग्लादेश याद रखे क्योंकि भारत ने 111 रनों के मामूली टारगेट का पीछा करने में अतिरिक्त सावधानी बरती और अंगक्रिश रघुवंशी व शाइक रशीद ने हरनूर सिंह के जीरो पर आउट होने के बाद बहुत ही ठोस बैटिंग की। उनके बीच 70 रनों की धीमी लेकिन बेजोड़ साझेदारी हुई जिससे भारत के लिए मैच जीतने का प्लेटफॉर्म बन गया।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया से बुलावा आने के बाद दीपक हुड्डा ने किया पठान बंधुओं को याद, जिन्होंने सिखाई ये बड़ी बात

हालांकि अंगक्रिश रघुवंशी तब 44 रन बनाकर आउट हो गए जब वे अपने हाथ खोलने लगे थे। उन्होंने 65 गेंदों पर 7 चौके लगाकर 44 रन बनाए। दूसरी ओर अब शाईक की बारी थी लेकिन वे भी 59 गेंदों पर 26 रनों पर आउट हो गए। केवल 5 रनों के अंदर दो स्थापित विकेट आउट होने से भारत की पारी फिर धीमी हो गई जिसके बाद 6 रन बनाकर सिद्धार्थ यादव और बिना खाता खोले राज बावा भी आउट हो गए लेकिन कप्तान यश ढुल की 20 रनों की धैर्यपूर्वक खेली गई नाबाद पारी के चलते भारत कभी भी घबराता नहीं दिखा। भारत के चार विकेट मीडियम पेसर रिपन मोंडोल को मिले।

ऐसी रही मैच की शुरुआत-

अंडर -19 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में भारत के कप्तान यश ढुल ने टॉस जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ फील्डिंग करने का फैसला किया जिसके रवि कुमार ने अपने पहले स्पैल में कहर बरपाया। कुमार ने महफिजुल इस्लाम (2), इफ्ताखेर हुसैन इफ्ति (1) और प्रांतिक नवरोज़ नबील (7) के विकेट लिए और बांग्लादेश को 7.4 ओवर में 3 विकेट पर 14 रन पर समेट दिया।

इसके बाद आइच मोल्ला और अरिफुल इस्लाम ने स्कोरबोर्ड को टिके रखने के चौथे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। लेकिन भारत के स्पिनर विक्की ओस्टवाल ने एक ही ओवर में दो बार बांग्लादेश की पारी को पटरी से उतार दिया।

बांग्लादेश की पारी के 16वें ओवर में ओस्तवाल ने इस्लाम को 9 रन पर और मोहम्मद फहीम (wk) को डक के लिए आउट किया। कप्तान रकीबुल हसन (7) आउट होने वाले अगले बल्लेबाज थे। फिर मुल्ला 48 गेंदों में 17 रन बनाकर रन आउट हो गए और बांग्लादेश 23.4 ओवर में 56 रन देकर 7 विकेट गंवा चुका था।

इतनी मुश्किल में बांग्लादेश को एसएम महरूब का साथ मिला जिन्होंने 48 गेंदों पर 30 रनाकर इस टीम को 100 के पार किया वर्ना भारत यह मैच कब का खत्म कर देता। उनका नाम आशिकर जमान ने 16 रन बनाकर दिया और भारत ने 37.1 ओवर में बांग्लादेश को 111 रनों पर ढेर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+