टीम इंडिया से बुलावा आने के बाद दीपक हुड्डा ने किया पठान बंधुओं को याद, जिन्होंने सिखाई ये बड़ी बात
नई दिल्लीः दीपक हुड्डा ने भारत के लिए अपना कॉल तब हासिल किया जब उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए चुन लिया गया है। हुड्डा एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और वे आईपीएल में अपने जौहर दिखा चुके हैं। हुड्डा ने टीम में आने का क्रेडिट पठान बंधुओं को दिया है। यूसुफ पठान और इरफान पठान ने इस खिलाड़ी को तब सपोर्ट किया था जब वह मुश्किल दौर से गुजर रहा था।

हुड्डा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और फिर विजय हजारे प्रतियोगिता के सितारे भी बने। हुड्डा को अब एक भरोसेमंद फिनिशर के तौर पर देखा जा सकता है। वैसे तो हुड्डा चार सीजन पहले निदहास ट्रॉफी में थे लेकिन एक भी मैच खेलना नसीब नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने घोषित की अपनी 16 सदस्यीय टीम
हुड्डा ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "लोगों को आश्चर्य होता था और संदेह बहुत बार होता था, लेकिन इरफान भाई हमेशा मुझे एक लाइन कहते थे, अपना समय आएगा।"
"मैं धीरे-धीरे इरफान भाई और यूसुफ (पठान) भाई के करीब आ गया। उन्होंने मुझे शांत रहना सिखाया, उन्होंने मुझे शांति की शक्ति का एहसास कराया। एक युवा के रूप में, बेचैन होना स्वाभाविक था और मैं कोई अपवाद नहीं था। लेकिन इससे मेरा खेल बिगड़ रहा था। कई बार, मैंने बहुत कोशिश की। उन चीजों को ज़्यादा करने की कोशिश की, जिनकी जरूरत नहीं थी।"
हुड्डा ने याद किया कि कैसे इरफान ने उन्हें तैयारी और प्रोसेस के बारे में सिखाया वे कहते हैं, "मुझे याद है कि इरफान भाई मुझे तैयारी और प्रक्रिया के महत्व के बारे में बता रहे थे। एक ही काम को बार-बार करना, बिना किसी से कुछ भी उम्मीद किए बस करते रहो। इसलिए चाहे जिम सत्र हो, नेट पर प्रशिक्षण और सख्त डाईट का पालन करना हो, मैंने हमेशा इन चीजों को बनाए रखा।"
हुड्डा कहते हैं कि मैंने उतार-चढ़ाव देखा और फिर पिछले साल दूसरे राज्य में चला गया। यह एक नई यात्रा थी लेकिन राजस्थान ने मेरा स्वागत किया। सारी मेहनत रंग लाई। भारतीय टीम के लिए खुद के भविष्य पर मैं जानना चाहता था कि मुझे क्यों नहीं चुना गया। मैं हताश हो गया, फिर से चुने जाने के लिए बेताब था और बस टीम में रहना चाहता था।
हुड्डा नेअनिल कुंबले को भी धन्यवाद दिया क्योंकि पंजाब किंग्स ने उनको दो आईपीएल सीजन में मौका दिया जहां कुंबले थे और उनका अनुभव युवा हुड्डा के काम आया।












Click it and Unblock the Notifications