भारत के पास 15 महीने में तीन ICC ख‍िताब जीतने का मौका? आखिर कब होगा ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म

ICC trophies Latest News: साल 2023 भारतीय टीम के लिए बेहतरीन गुजरा था। हालांकि, भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी जीतने से चूक गई। साल 2023 में भारत के पास दो आईसीसी खिताब पर कब्जा जमाने का मौका था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचकर भारतीय टीम इसे हासिल नहीं कर पाई थी।

वर्ल्ड कप में मिली थी माय़ूसी

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया। वनडे वर्ल्ड कप में लगातार 9 मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस बार आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म कर देगी। लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा।

ICC trophies 1

भारत के पास फिर होगा मौका

वनडे वर्ल्ड कप के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से पटखनी मिली। साल 2023 में भारतीय टीम दो बार आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम करने से चूक गई। ऐसे में अब आने वाले आईसीसी इवेंट पर भारतीय फैंस की नजर बनी हुई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में आने वाले 15 महीने में आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है।

आने वाले 15 महीने होंगे अहम

भारतीय टीम के लिए आने वाले 15 महीने खास होने वाले हैं। भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। आईपीएल के तुरंत बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन किया जाना है।

होंगे तीन बड़े आईसीसी टूर्नामेंट

साल 2024 में 1 जून से 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएस में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अगले साल यानी कि साल 2025 के फरवरी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद जून महीने में इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम के पास आने वाले 15 महीने में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+