ICC का वर्ल्डकप फाइनल में सभी चैंपियन कप्तानों को न्योता - रणतुंगा नाराज़, जेल से कैसे आएंगे इमरान खान?

World Cup-winning captains in Ahmedabad: वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब अपने रोचक समापन की ओर बढ़ रहा है। वनडे वर्ल्ड कप का आखिरी यानी कि फाइनल मुकाबला 19 नंवबर को खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों में से कोई एक टीम इस साल वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए तैयार है।

चैंपियन कप्तानों को न्योता: फाइनल मैच को यादगार बनाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग यानी कि आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में पिछले सभी वर्ल्ड चैंपियन कप्तानों को इनवाइट किया है। साल 1975 से लेकर साल 2019 तक चैंपियन बनी टीमों के कप्तानों को इस मुकाबले को देखने के लिए आईसीसी की तरफ से इनविटेशन भेजा गया है।

World Cup-winning captains 1

जेल से कैसे आएंगे इमरान खान: साल 1992 में पाकिस्तान को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले इमरान खान इन दिनों जेल में हैं। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में उनका आना नामुमकिन सा दिखाई दे रहा है। इमरान खान की कप्तानी में साल 1992 में पाकिस्तान ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 22 रनों से हराकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। पाकिस्तान की टीम ने अब तक सिर्फ एक ही बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। साल 1992 के बाद से पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का इंतजार है।

रणतुंगा का आना भी मुश्किल: साल 1996 में श्रीलंका को वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले कप्तान अर्जुन राणातुंगा का भी भारत आना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। राणातुंगा कई बार भारतीय बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाने का काम कर चुके हैं। अर्जुन राणातुंगा के मुताबिक बीसीसीआई दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड पर दबाव बनाकर रखना चाहती है। श्रीलंका क्रिकेट की बुरी हालत भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड है। उन्होंने बीसीसीआई के सचिव जय शाह पर आरोप लगाया कि उनकी वजह से श्रीलंका क्रिकेट का बुरा हाल हो रहा है और हमारा क्रिकेट बोर्ड बर्बाद हो रहा है। ऐसे में आईसीसी के इनवाइट करने पर अर्जुन राणातुंगा भारत में होने वाले फाइनल मैच को देखने आते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+