ICC Test Rankings में टीम इंडिया का बोलबाला, रोहित बने बेस्ट भारतीय बल्लेबाज, जायसवाल की धमाकेदार एंट्री
ICC Test Rankings: आईसीसी ने अपनी टेस्ट रैंकिंग की ताजा अपडेट जारी की है जिसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दसवां स्थान हासिल किया है। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया था जिसके चलते टॉप-10 बल्लेबाजों में उनकी फिर से एंट्री हो गई है।
इसके अलावा धमाकेदार डेब्यू करने वाले युवा यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने भी रैंकिंग में अपनी एंट्री दर्ज कर ली है और वह 73वें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रैंक वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

इसके अलावा भारतीय टीम नंबर एक पर बनी हुई है। इतना ही नहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 12 विकेट लेने वाले भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नंबर 1 टेस्ट बॉलर है। अश्विन की शानदार गेंदबाजी परफॉर्मेंस ने 24 रेटिंग प्वाइंट का सुधार किया। अश्विन के फिलहाल 884 रेटिंग पॉइंट हैं, जो नंबर दो पर मौजूद पैटकमिंस के रेटिंग पॉइंट 828 से काफी ज्यादा हैं।
इस तरह से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग पर भारतीय क्रिकेट का पूरी तरह से जलवा देखने के लिए मिला है। बुमराह नंबर 9 गेंदबाज हैं, जडेजा नंबर 10 बॉलर हैं और ऑलराउंडर की लिस्ट में भी भारत नंबर वन पर है क्योंकि यहां रवींद्र जडेजा नंबर 1 ऑल राउंडर हैं। अश्विन नंबर दो ऑलराउंडर है और अक्षर पटेल नंबर 5 ऑलराउंडर हैं।
ये भी पढ़ें- Ashes 2023 4th Test: रफ्तार के तीन सौदागर जिनकी गेंदों की धार पर टिकी हैं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें
टेस्ट रैंकिंग में पंत नंबर 11 पर है। केन विलियमसन 883 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर एक पर बने हुए हैं। ट्रेविस हेड नंबर दो पर हैं। बाबर आजम, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन क्रमशः टॉप 5 में जगह बनाते हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया नंबर दो टीम है, इंग्लैंड नंबर तीन पर है तो वह साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्रमशः नंबर 4 और 5 पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications