Ashes 2023 4th Test: रफ्तार के तीन सौदागर जिनकी गेंदों की धार पर टिकी हैं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (England vs Australia) के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में एशेज सीरीज 2023 (Ashes 2023) का चौथा मुकाबला 19 जुलाई से शुरू हो रहा है। दोनों टीमों के बीच तीसरे टेस्ट मैच में हमने तेज गेंदबाजों का काफी जोर देखा था और यह इस मुकाबले में भी जारी रहने की पूरी उम्मीद है।
मैनचेस्टर की पिच पर पेसरों के लिए पर्याप्त मदद मौजूद है। आइए देखते हैं ऐसे कौन से तीन तेज गेंदबाज होंगे जो विकेट लेकर अपनी टीम के लिए नाजुक मौकों पर पासा पलट सकते हैं।

पैट कमिंस- कमिंस निर्विवाद तौर पर एशेज 2023 के बेस्ट फास्ट बॉलर हैं। उनके पास गति भी है, लाइन लेंथ भी है, बाउंस भी है और स्विंग भी है। कमिंस ने सीरीज के तीन मैचों में अभी तक 15 विकेट चटका दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टेस्ट मैचों में मात्र 22.08 के औसत के साथ 236 विकेट चटकाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनका औसत 21.8 हो जाता है और ओल्ड ट्रैफर्ड में तो ये 14.71 हो जाता है। जाहिर है, कमिंस चौथे टेस्ट मैच में अंग्रेजों की कड़ी परीक्षा लेने जा रहे हैं।
मिशेल स्टार्क- मिशेल स्टार्क एक और खतरनाक गेंदबाज है जो ओल्ड ट्रैफर्ड के हालातों का सबसे बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 80 टेस्ट मैचों में 27.47 की औसत से 323 विकेट लिए हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ 26.85 के औसत से 87 विकेट ले चुके हैं और ओल्ड ट्रैफर्ड में 29.7 के औसत से सात विकेट लिए हैं। उन्होंने पिछले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए थे और फॉर्म के लिहाज से यह खिलाड़ी भारी पड़ता है।
मार्क वुड- इस लिस्ट में मौजूद एकमात्र इंग्लिश पेसर अपनी गति से पैट कमिंस को भी पीछे छोड़ देता हैं और मिशेल स्टार्क को भी। यह खिलाड़ी बहुत तूफानी गेंदबाजी करके कंगारुओं का कब बैंड बजा दे, कोई कह नहीं सकता। आंकड़े उनकी जबरदस्त तेज गेंदबाजी के साथ न्याय नहीं करते।
ये भी पढ़ें- Ashes 2023: चौथे टेस्ट के चार बल्लेबाज, जिन पर होगा अपनी टीम को मैच जिताने का दारोमदार
उन्होंने 29 मैचों में 29.69 की औसत से 97 विकेट लिए हैं; लेकिन पिछले टेस्ट मैच में उन्होंने पहली पारी में 34 रन देकर पांच और दूसरी में 66 रन देकर दो विकेट लिए थे। ओल्ड ट्रैफर्ड में वे पूरा दमखम दिखाते हुए कंगारुओं पर हावी होना चाहेंगे। आस्ट्रेलिया के खिलाफ लंबे कद के गेंदबाज ने 27.76 की औसत से 34 विकेट भी लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications