भारत ने ICC टेस्ट चैम्पियनशिप पॉइंट्स टेबल में लगाई लम्बी छलांग, दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ा

भारतीय टीम ने बांग्लादेश की टीम को हरा दिया। उधर ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया तो टीम इंडिया को फायदा हुआ।

Indian Team

ICC Test Championship Points Table: आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत आज कुल दो मुकाबले समाप्त हुए। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को गाबा टेस्ट मैच में हरा दिया। वहीँ भारतीय टीम ने बांग्लादेश को चटगाँव टेस्ट मुकाबले में पराजित कर दिया। इन टेस्ट मैचों के बाद टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में भी बदलाव देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के अंकों में और सुधार हुआ है। खास बात यह है कि भारतीय टीम को तालिका में फायदा हुआ है और टीम इंडिया की रैंक में भी सुधार देखने को मिला है।

Recommended Video

    AUS vs SA: Gabba के मैदान पर 2 दिन में Test Match खत्म, पिच की हुई आलोचना | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    ऑस्ट्रेलिया के अंकों में वृद्धि

    ऑस्ट्रेलिया के अंकों में वृद्धि

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के अब 9 जीत में 120 अंक हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के अंक प्रतिशत 76.92 हैं। ऑस्ट्रेलिया के करीब कोई भी अन्य टीम नहीं है। ऐसा लग रहा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे चक्र में ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में जाने वाली पहली टीम होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गाबा में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

    भारतीय टीम को हुआ फायदा

    भारतीय टीम को हुआ फायदा

    टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ चटगाँव टेस्ट में जीत के बाद फायदा हुआ है। टीम इंडिया अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है। भारतीय टीम ने 7 मैचों में जीत दर्ज करते हुए 87 अंक हासिल किये हैं। टीम इंडिया का अंक प्रतिशत देखा जाए तो यह 55.77 है। भारतीय टीम नम्बर दो पर है और बांग्लादेश के खिलाफ अगले टेस्ट मैच में इस स्थिति को और ज्यादा सुधारा जा सकता है। भारतीय टीम को इस चक्र में 4 हार का सामना करना पड़ा है। ऐसा नहीं होता तो शायद अंकों में और बढ़त देखने को मिलती। हालांकि घरेलू मैचों में टीम इंडिया को फायदा होने की उम्मीद की जा सकती है।

    दक्षिण अफ़्रीकी टीम नीचे खिसकी

    दक्षिण अफ़्रीकी टीम नीचे खिसकी

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट मैच से पहले दक्षिण अफ़्रीकी टीम नम्बर दो पर थी। अब हार के बाद दक्षिण अफ्रीका नम्बर दो से तीन पर आ गई है और भारतीय टीम ने उस स्थान पर कब्जा जमा लिया है। दक्षिण अफ्रीका के 6 जीत के साथ 72 अंक हैं। अंक प्रतिशत देखा जाए तो यह 54.55 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभी दो मैच और होने हैं। तालिका में नम्बर चार पर श्रीलंका और पांचवें स्थान पर इंग्लैंड टीम हैं। पाकिस्तान छठे नम्बर पर है। उसके बाद वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमों का नम्बर आता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+