World Cup 2022: 'पाकिस्तान के पास 4 नंबर पर विराट कोहली नहीं है', पूर्व विश्व कप विजेता खिलाड़ी का छलका दर्द

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह नंबर तीन पर आकर टीम के लिए लगातार बड़े स्कोर कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। ICC T20 World Cup aaqib javed said about kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह नंबर तीन पर आकर टीम के लिए लगातार बड़े स्कोर कर रहे हैं। एशिया कप से कोहली ने रन बनाने का सिलसिला शुरू किया था। फैंस को उम्मीद होगी कि वह वर्ल्ड कप में भी टीम के लिए इसी तरह रन जोड़ने का काम करते रहे। कोहली खुद भी वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए बेताब हैं।

भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं कोहली

भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं कोहली

विराट कोहली ने भारत के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली है। चेस करते हुए वह अक्सर विरोधी टीमों के लिए खतरनाक साबित हुए हैं। कोहली ने अपने करियर के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए हैं। बतौर कप्तान भी उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। यही वजह है कि हर कोई विराट कोहली जैसा एक खिलाड़ी अपनी टीम में रखना चाहेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं है क्योंकि कोहली जैसा खिलाड़ी बनना हर किसी के लिए आसान नहीं है।

पाकिस्तान के पास 4 नंबर पर विराट कोहली नहीं है

पाकिस्तान के पास 4 नंबर पर विराट कोहली नहीं है

पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने कहा कि उनकी टीम के पास विराट कोहली जैसा कोई खिलाड़ी नहीं है। पूर्व विश्व कप विजेता खिलाड़ी की मानें तो मिडल ऑर्डर में पाकिस्तान के पास कोई भी ऐसा बल्लेबाज नहीं है जिससे टीम बड़े रनों की उम्मीद कर सकें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की पूरी बल्लेबाजी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के कंधों पर टिकी हुई है।

बाबर को बल्लेबाजी के लिए बदलनी चाहिए अपनी जगह

बाबर को बल्लेबाजी के लिए बदलनी चाहिए अपनी जगह

आकिब जावेद ने कहा कि अगर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जल्दी आउट हो जाते हैं तो फिर लोग स्टेडियम छोड़ना शुरू कर देते हैं। जावेद ने पाकिस्तान टीम को सलाह देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि बाबर आजम को नंबर चार पर आकर बल्लेबाजी करनी चाहिए। ऐसे में टीम का बैलेंस बनेगा और इससे हमारी बल्लेबाजी भी मजबूत होगी। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में इस तरह के प्रयोग करने की नसीहत दी है।

इंग्लैंड के हाथों गंवाई सीरीज

इंग्लैंड के हाथों गंवाई सीरीज

पाकिस्तान की टीम को हाल ही में उन्हीं के सरजमीं पर इंग्लैंड के हाथों टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने सात मुकाबलों के इस सीरीज को 4-3 से अपने नाम किया। इस सीरीज में इंग्लैंड के कई सीनियर खिलाड़ियों ने हिस्सा नहीं लिया था। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को लेकर जावेद ने कहा कि वह खुलकर खेलते हैं, वह कभी ऐसा नहीं सोचते कि अगर मैं आउट हो गया तो टीम का क्या होगा? जबकि पाकिस्तान के बल्लेबाज ऐसी सोच रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+