ICC Rankings: पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने टेस्ट रैंकिंग में काटा बवाल, ऋषभ पंत और जडेजा को लगा बड़ा झटका
ICC Rankings: आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है, इसमें पाकिस्तानी प्लेयर्स का जलवा देखने को मिला है। पिछले सप्ताह के प्रदर्शन के आधार पर जारी की गई इस रैंकिंग में कुछ प्लेयर्स को नुकसान हुआ है और दो भारतीयों का नाम भी लिस्ट में शामिल है।
बल्लेबाजों की रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह अपने चौथे स्थान पर बने हुए हैं। यहाँ पाकिस्तान के साउद शकील को लाभ हुआ है। शकील ने तीन स्थानों की छलांग लगाई है और अब वह आठवें स्थान पर पहुँच गए हैं।

भारतीय टीम के जिस बल्लेबाज को नुकसान उठाना पड़ा है, उसका नाम ऋषभ पंत है। पंत को एक पायदान नीचे खिसकना पड़ा है। वह अब दसवें स्थान पर आ गए हैं। टॉप दो स्थानों पर जो रूट और हैरी ब्रूक का नाम शामिल है। केन विलियमसन का चौथा स्थान है।
उधर गेंदबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के नौमान अली को बड़ा फायदा हुआ है। उनको दो स्थानों की छलांग लगाने का मौका मिल गया है। नौमान अली अब नौवें स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान के एक और स्पिनर साजिद खान को भी रैंकिंग में लाभ हुआ है। वह 18 स्थानों का फायदा उठाकर 23वें नम्बर पर आ गए हैं। टीम इंडिया के धांसू तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं।
ICC Rankings में जडेजा को नुकसान
उधर रविन्द्र जडेजा को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह अब दसवें नम्बर पर आ गए हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में बुमराह के अलावा टॉप पांच में कमिंस, रबाडा, हेजलवुड और मार्को यानसेन का नाम है। इन पाँचों की रैंकिंग में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
ICC Rankings में ऑल राउंडरों की रैंकिंग में जडेजा का दबदबा
ऑल राउंडरों की रैंकिंग में रविन्द्र जडेजा का नाम टॉप पर है। टॉप दस में जडेजा के अलावा अन्य कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। अश्विन अब रिटायरमेंट ले चुके हैं, इसलिए उनका नाम अब नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications