ICC रैंकिंग में जबरदस्त उथल-पुथल, स्टार्क टॉप पर लौटे, श्रेयस अय्यर की पोजीशन में धांसू उछाल

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों की बादशाहत हासिल कर ली है। वहीं भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है। इसके अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।

मिचेल स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुकाबले में कुल 9 विकेट हासिल किए। इसका फायदा उन्हें आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में मिला और वह एक स्थान ऊपर चढ़कर पहले नंबर पर पहुंच गए।

mitchell starc

दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने केपटाउन टेस्ट में सिर्फ तीन विकेट लिए थे। स्टार्क ने पहली बार अगस्त में नंबर 1 का स्थान हासिल किया था, जब उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा था। बाद में यानसेन उनसे आगे निकल गए थे।

श्रेयस अय्यर टी20 बल्लेबाजों में सातवें नंबर पर

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाई है। वह अब सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारत की जीत के बाद उन्हें इसका फायदा मिला।

न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स भी 13 स्थान ऊपर चढ़कर 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं टी20 गेंदबाजों की सूची में मिचेल सेंटनर पांचवें और जैकब डफी 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

पाकिस्तानी गेंदबाजों को भी फायदा

वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान के शाहीन आफरीदी और हारिस रऊफ ने भी सुधार किया है। शाहीन एक स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि हारिस रऊफ ने पांच स्थान की छलांग लगाकर 24वां स्थान हासिल किया है।

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के फखर जमान नौ स्थान ऊपर चढ़कर 37वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के बेन डकेट छठे और श्रीलंका के पवन रत्नायके 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहां टॉप पर गिल, दूसरे स्थान पर डैरिल मिचेल, तीसरे पर कोहली और चौथे स्थान पर रोहित हैं।

टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की चमक

दक्षिण अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर को भी ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। वह नौ स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट गेंदबाजों में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं टेस्ट ऑलराउंडर्स की सूची में मार्को यानसेन पहले स्थान पर बने हुए हैं। वियान मुल्डर तीसरे और हार्मर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+