ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह ने काटा टेस्ट रैंकिंग में बवाल, ऑल टाइम रिकॉर्ड कर दिया बराबर
ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया में अपनी तूफानी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे टीम इंडिया के धांसू गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जलवा आईसीसी रैंकिंग में भी देखने को मिला है। ताजा आईसीसी रैंकिंग में बुमराह ने एक बेहतरीन कीर्तिमान की बराबरी कर भौकाल मचा दिया है।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बुमराह की रैंकिंग नम्बर एक है। उन्होंने बेस्ट रैंकिंग पॉइंट्स हासिल करते हुए अश्विन के ऑल टाइम भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब उनके पास अश्विन से आगे जाने का पूरा मौका है। टीम इंडिया मेलबर्न टेस्ट खेलेगी और इसके बाद बुमराह की रैंकिंग और ऊपर जा सकती है।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स अश्विन के नाम थे, उन्होंने 904 रेटिंग की बेस्ट रैंकिंग हासिल की थी और बुमराह ने भी अब उतने ही पॉइंट्स हासिल किये हैं। टॉप स्थान पर मौजूद बुमराह से नीचे दक्षिण अफ्रीका से आने वाले कगिसो रबाडा हैं।
ICC Rankings में बुमराह के पास काफी पॉइंट्स
रबाडा और बुमराह के बीच पॉइंट्स का काफी ज्यादा गैप है। रबाडा के पास 856 रेटिंग पॉइंट्स हैं। संन्यास लेने के बाद भी अश्विन का नाम रैंकिंग में है। वह पांचवें नम्बर पर हैं। जडेजा की रैंकिंग में काफी गिरावट दर्ज की गई है। चार स्थान गिरकर अब जडेजा दसवें स्थान पर आ गए हैं।
रूट ने बनाया ICC Rankings में पहला स्थान
उधर बैटिंग रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट का दबदबा बरकरार है। वह पहले स्थान पर बने हुए हैं। हैरी ब्रूक दूसरे और केन विलियमसन तीसरे स्थान पर हैं। यशस्वी जायसवाल की रैंकिंग में एक स्थान की गिरावट देखने को मिली है। वह पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
ऋषभ पंत और गिल को हुआ है नुकसान
ऋषभ पंत की रैंकिंग में भी गिरावट आई है। वह अब टॉप दस की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। टॉप 20 में एक और भारतीय शुभमन गिल हैं। खराब प्रदर्शन का खामियाजा गिल को भी भुगतना पड़ा है। वह अब बीसवें स्थान पर हैं। गिल को चार स्थानों का खामियाजा भुगतना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications