ICC प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए 3 खिलाड़ियों का ऐलान, एक भारतीय शामिल
फरवरी में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर आईसीसी ने इन नामों का चयन किया है, भारतीय टीम से भी एक खिलाड़ी शामिल है।

ICC Player of the month nominees: हर महीने की तरह आईसीसी ने इस बार भी बेस्ट खिलाड़ियों को अवॉर्ड के लिए नोमिनेट किया है। फरवरी माह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों को आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए नोमिनेट किया गया है। ख़ास बात यह है कि इसमें भारतीय टीम से भी एक खिलाड़ी शामिल किया गया है। इन तीनों खिलाड़ियों के लिए आईसीसी की वोटिंग एकेडमी और फैन्स की तरफ से वोटिंग होगी। इसके बाद विजेता के नाम की घोषणा की जाएगी। प्रक्रिया में कुछ दिन लगने वाले हैं।

हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
इंग्लैंड का यह धाकड़ क्रिकेटर पाकिस्तान दौरे से ही सुर्ख़ियों में चला रहा है। ब्रूक ने पाक दौरे की शानदार फॉर्म न्यूजीलैंड में भी दिखाई। कीवी टीम के खिलाफ ब्रूक ने धमाकेदार शतक जमाया। दो टेस्ट मैचो में ही ब्रूक ने अपने बल्ले का लोहा मनवा दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड में जाकर इंग्लैंड के लिए 329 रन बनाए। दिसम्बर में भी हैरी ब्रूक को आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ का अवॉर्ड दिया गया था। वह एक बार फिर से स्पर्धा में हैं।

रविन्द्र जडेजा (भारत)
भारतीय ऑल राउंडर जडेजा पांच महीने बाद मैदान पर वापस आकर धमाका करने में सफल रहे। नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से उनका प्रदर्शन शानदार रहा। वह प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए थे। इसके बाद दिल्ली टेस्ट मैच में भी उनकी फिरकी के सामने कंगारू बल्लेबाज नहीं टिक पाए थे। दूसरी पारी में उन्होंने 7 विकेट लेकर भारतीय टीम को मैच जिताया था। इस बार भी वह प्लेयर ऑफ़ द मैक चुने गए थे। इस तरह जडेजा ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए प्लेयर ऑफ़ द मन्थ अवॉर्ड जीतने की दावेदारी पेश कर दी।

गुडाकेश मोती (वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर छाप छोड़ी। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने प्रभावशाली गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। गुडाकेश ने बुलावायो में खेले गए टेस्ट मैच में 13 विकेट अपने नाम किये थे। टेस्ट इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए यह स्पिन विभाग में बेस्ट प्रदर्शन रहा। दो मैचों की इस सीरीज में उन्होंने कुल 19 विकेट लेते हुए प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के नोमिनेशन के लिए दावेदारी पेश कर दी।












Click it and Unblock the Notifications