सेमीफाइनल से पहले सिराज रैंकिंग में टॉप से नीचे गिरे, रोहित शर्मा की छलांग, भारतीय बल्लेबाजों का धमाका

ICC ODI Rankings: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले आईसीसी वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़े फेरबदल हुआ है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी परिवर्तन हुआ है। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने रैंकिंग में धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

गेंदबाजों की रैकिंग में बदलाव देखने को मिला, मोहम्मद सिराज नम्बर एक की पोजीशन से नीचे आ गए हैं। सिराज की जगह अब दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने ले ली है। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को रैंकिंग में फायदा हुआ है। बुमराह चौथे स्थान पर हैं। कुलदीप यादव गेंदबाजों की रैकिंग में पांचवें स्थान पर है।

siraj and rohit

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम टॉप पर है। शुभमन गिल 832 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। बाबर आज़म दूसरे और क्विंटन डी कॉक तीसरे स्थान पर है। विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। रोहित को रैंकिंग में फायदा हुआ है। टॉप पांच बल्लेबाजों में भारत से तीन खिलाड़ी हैं। गिल, रोहित और कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं।

ऑल राउंडर रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले स्थान पर है। टॉप दस में रविन्द्र जडेजा दसवें नम्बर हैं। उनके अलावा भारत से कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। हार्दिक पांड्या दो सप्ताह पहले तक टॉप दस में थे लेकिन बाद में वह इस लिस्ट से बाहर हो गए।

वर्ल्ड कप के दौरान मोहम्मद सिराज गेंदबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर आए थे। महाराज उनके पीछे ही थे और अब आगे निकल गए। सिराज और महाराज के रेटिंग पॉइंट्स में तीन ही अंकों का फर्क है। महाराज की रेटिंग पॉइंट्स 726 है। सिराज की रेटिंग पॉइंट्स 723 है। बाकी सब गेंदबाज इन दोनों से पीछे हैं।

आईसीसी ODI रैंकिंग, बल्लेबाज (ICC ODI Rankings)

शुभमन गिल
बाबर आज़म
क्विंटन डी कॉक
विराट कोहली
रोहित शर्मा
रैसी वैन डर डुसेन
डेविड वॉर्नर
हैरी टेक्टर
डेविड मलान
हेनरिक क्लासेन

आईसीसी ODI रैंकिंग, गेंदबाज (ICC ODI Rankings)

केशव महाराज
मोहम्मद सिराज
एडम जैम्पा
जसप्रीत बुमराह
कुलदीप यादव
जोश हेजलवुड
ट्रेंट बोल्ट
राशिद खान
शाहीन अफरीदी
मोहम्मद शमी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+