चोट ने बुमराह से छीना ICC ODI रैंकिंग में टॉप स्थान, पंत-हार्दिक को मिली ऊंची उड़ान

नई दिल्ली, 20 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच संपन्न हुई वनडे सीरीज के बाद आईसीसी की ताजा ओडीआई प्लेयर रैंकिंग में बड़ी तब्दीली हुई है। भारत ने यह श्रृंखला 2-1 से जीती थी जिसके चलते उसके कुछ बड़े खिलाड़ियों को लंबी छलांग मिली है और टॉप रैंकिंग के गेंदबाज में भी बदलाव आया है। यह सीरीज मजेदार रही जिसका अंतिम मुकाबला भारत ने ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के चमत्कारिक प्रदर्शन के दम पर जीता और पहले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

चोट ने बुमराह से छीना ICC ODI रैकिंग में टॉप स्थान

चोट ने बुमराह से छीना ICC ODI रैकिंग में टॉप स्थान

बुमराह इस प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन सकते थे लेकिन वह मैनचेस्टर में खेले गए अंतिम मुकाबले में चोट के चलते बाहर थे जिसके चलते उनको नंबर एक की जगह से हटना पड़ा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को वापस नंबर एक गेंदबाज बनने में मदद मिली है। बुमराह अब दूसरे नंबर पर हैं। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी 7 विकेट चटकाए थे और वे चार अंक उछलकर 16 स्थान पर आ चुके हैं। पाकिस्तान के उभरते खिलाड़ी शाहीन अफरीदी तीसरे नंबर पर हैं।

हार्दिक को मिली ऊंची उड़ान

हार्दिक को मिली ऊंची उड़ान

हार्दिक पंड्या ने ऑलराउंडर लिस्ट में 13 स्थानों की छलांग लगाई है और वह आठवें नंबर पर विराजमान हो चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित किया था उन्होंने बल्ले से 100 रन बनाए थे जबकि गेंद से उन्होंने छह विकेट चटकाए थे।

वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टॉप 10 ऑलराउंडर की लिस्ट में गायब हो चुके हैं क्योंकि वे चार स्थान फिसले हैं और 11 स्थान पर पहुंच चुके हैं। उनके हमवतन क्रिस वोक्स को भी दो स्थानों का नुकसान मिला है।

25 स्थानों की छलांग लगाने में कामयाब रहे पंत

25 स्थानों की छलांग लगाने में कामयाब रहे पंत

ओल्ड ट्रैफर्ड में बेहतरीन 125 रनों की पारी खेलने वाले ऋषभ पंत बल्लेबाजों की लिस्ट में 25 स्थानों की छलांग लगाने में कामयाब रहे और अब वे बल्लेबाजों की ओवरऑल लिस्ट में 52 स्थान पर आ चुके हैं। लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हार्दिक पंड्या अब 42 वें स्थान पर हैं । इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के होनहार बल्लेबाज रासी वान दर दुसैन ने अपनी तीसरी ओडीआई सेंचुरी लगाई थी जो उनको बल्लेबाजों की ओवरऑल रैंकिंग में तीन स्थानों का फायदा दी गई है।

ICC ODI रैंकिंग की ताजा डिटेल

अभी यह खिलाड़ी नंबर तीन पर विराजमान है। नंबर दो पर पाकिस्तान के इमाम उल हक है और नंबर एक पर बाबर आजम बरकरार है। दूसरी ओर, विराट कोहली अपनी घटिया फॉर्म के चलते एक स्थान फिसलकर चौथे स्थान पर आ चुके हैं उनके साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी निरंतरता नहीं दिखा रहे हैं लेकिन वे टॉप फाइव में बरकरार है उनको पांचवां स्थान मिला है। आईसीसी ने बुधवार को पुरुषों की प्लेयर रैंकिंग जारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+