ICC Men's Test Player Rankings: टेस्ट के नंबर 1 बल्लेबाज बने जो रुट, Top 10 में ऋषभ पंत एकमात्र भारतीय
Men's Test Player Rankings: एजबेस्टन में पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत के बाद कंगारू टीम ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (ICC Ranking) में भी पहला स्थान हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि, इंग्लैंड के जो रुट (Joe Root) बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं।
टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग पहले स्थान पर पहुंचे जो रूट
आईसीसी की लेटेस्ट टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC Test Ranking Batsman) में रुट ने 5 स्थान की छलांग लगाई है, अब उनके 887 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने पहली पारी में शानदार शतक (118* रन) जड़ा था, हालांकि, दूसरी पारी में उन्होंने कुछ खास कमाल नहीं किया इस दौरान रूट 46 रन बनाकर आउट हो गए।

लाबुशेन दो पायदान खिसककर नंबर तीन पर पहुंचे
दुनिया में नंबर 1 रैंक के टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को बड़ा झटका लगा है। लाबुशेन दो पायदान खिसककर नंबर तीन पर पहुंच गए हैं। लाबुेशन ने छह महीने से अधिक समय तक टॉप रैंक को बनाए रखा था।
टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे केन विलियम्सन
वहीं ऑस्ट्रेलिया के केन विलियम्सन ने 2 स्थान की छलांग लगाईं है, और वह नई रैंकिंग के बाद नंबर दो पर पहुंच गए हैं। विलियम्सन के रेटिंग पॉइंट्स 883 है। इसके अलावा आस्ट्रेलियाई ट्रेविस हेड एक पायदान नीचे खिसकर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि बाबर आजम ने अपने पांचवें स्थान को बरकरार रखा है, और स्टीव स्मिथ चार पायदान खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
ऋषभ पंत टॉप 10 रैंकिंग में एकमात्र भारतीय
दरअसल, सबसे बड़ी बात ये है कि टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत, जो वर्तमान में एक कार दुर्घटना में लगी चोटों से उबर रहे हैं, वह टॉप 10 रैंकिंग में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। ऋषभ पंत के 758 रेटिंग पॉइंट हैं, और लिस्ट में उन्होंने अपने दसवें स्थान को आज भी बरकरार रखा है।












Click it and Unblock the Notifications