ICC मीटिंग: रमीज राजा का प्रस्ताव रिजेक्ट, क्रिकेट कमेटी में जय शाह की एंट्री, अन्य बड़े फैसले

दुबई, 11 अप्रैल: आईसीसी की मीटिंग में कुछ अहम फैसले लिए गए हैं। सबसे पहले तो आईसीसी बोर्ड ने अपने चैयरमैन ग्रेगर बॉर्कले को अक्टूबर के अंत तक अपने पद पर बने रहने के लिए मना लिया है। इसके बाद बोर्ड के अगले चेयरमैन की घोषणा होगी जिसमें बीसीसीआई अहम रोल निभा सकता है।

ICC Meeting: Rameez Rajas proposal rejected, Jay Shahs entry in the cricket committee, other big updates

दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा का चार देशों का टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव रिजेक्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही इस संभावना पर विराम लग गया कि भारत और पाकिस्तान के मुकाबले किसी तटस्थ जगह पर खेले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पहले सनसनीखेज खुलासे, अब गेंदबाजी में धमाके, सैमसन ने कहा- चहल हैं भारत के महानतम लेग स्पिनर

मामला यह भी है कि पाकिस्तान में इमरान खान पीएम के पद से हटा दिए गए हैं। रमीज रजा को इमरान खान ने ही नियुक्त किया था। पीसीबी की असली डोर तो इमरान के ही हाथ में थी। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि अपने पीएम के जाने के बाद रमीज राजा कितने दिन और अपने पद पर बरकरार रह जाएंगे। कुल मिलाकर शंकाओं के बादल घने हैं।

Ramiz Raja

इसके अलावा, मीटिंग में तय हुआ है कि बीसीसीआई के सचिव जय शाह आईसीसी क्रिकेट कमेटी में शामिल होंगे।

बीसीसीआई सचिव जय शाह आईसीसी क्रिकेट समिति में नए शामिल लोगों में से एक हैं, जिसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पूर्व खिलाड़ी के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड, आईसीसी एलीट पैनल अंपायर जोएल विल्सन और एमसीसी प्रतिनिधि जेमी कॉक्स भी पैनल का हिस्सा हैं।

टेस्ट में वापसी के लिए तटस्थ अंपायरों की भी वापसी हुई है। आईसीसी क्रिकेट समिति ने स्वीकार किया कि घरेलू अंपायरों का प्रदर्शन मजबूत था और इससे खेल प्रभावित नहीं हुए। हालांकि सीईसी ने सहमति व्यक्त की कि अधिक तटस्थ मैच अधिकारियों का उपयोग किया जाना चाहिए क्योंकि अब यात्रा करने के प्रतिबंध हट रह हैं।

अगले सीजन से, एक तटस्थ ऑन-फील्ड अंपायर होगा जिसका साथ घरेलू टीम का एक एलीट पैनल अंपायर देगा।

एक और विकासक्रम के तहत, मीरवाइस अशरफ द्वारा आईसीसी में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। एसीबी ने महिला क्रिकेट को विकसित करने के लिए अपनी निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा-

दक्षिण अफ्रीका जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा जिसमें 16 देश हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+