पहले सनसनीखेज खुलासे, अब गेंदबाजी में धमाके, सैमसन ने कहा- चहल हैं भारत के महानतम लेग स्पिनर

मुंबई, 11 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल मौजूदा आईपीएल सीजन में बहुत सफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने ताजा मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चार विकेट लेकर खुद को पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे कर लिया है। वह समय बीत चुका है जब उमेश यादव इस रेस में टॉप कर रहे थे। उमेश को पहले तो कुलदीप यादव ने पीछे छोड़ा और फिर युजवेंद्र चहल ने सबको पछाड़ते हुए पर्पल कैप पर दावा ठोका है। चहल के अब 11 विकेट हो चुके हैं।

युजवेंद्र चहल के दूसरे सबसे तेज 150 IPL विकेट

युजवेंद्र चहल के दूसरे सबसे तेज 150 IPL विकेट

लखनऊ के खिलाफ मिले चार विकेटों ने चहल को आईपीएल में 150 विकेट लेने वाला छठा बॉलर भी बना दिया है। वे ऐसा करने वाले चौथे ही भारतीय हैं। इसके अलावा वे लसिथ मलिंगा के बाद इस उपलब्धि तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। स्पिनर ने अपने 118वें आईपीएल मैच में यह रिकॉर्ड दर्ज किया।

चहल इस समय अपने पुराने अनुभवों को बयान करने के मामले में ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनको 2011 में चैम्पियंस लीग में प्रताड़ित किया गया था। फिर आईपीएल 2013 में 15वीं मंजिल से लटकाया गया था। यह सब चीजें नशे में होश गंवाकर हुई थी।

सनसनीखेज खुलासे, अब बॉलिंग में धमाके-

सनसनीखेज खुलासे, अब बॉलिंग में धमाके-

इन सब चीजों के अलावा चहल ने अपनी बॉलिंग से भी चर्चा बटोरी है। चहल ने 2014 से 2021 तक का समय आरसीबी में गुजारा है। अब वे राजस्थान रॉयल्स के साथ बहुत अच्छा कर रहे हैं क्योंकि इन 11 विकेटों तक पहुंचने के लिए उन्होंने सीजन में केवल 4 ही मुकाबले खेले हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम इन चार मैचों में 3 जीत हासिल करके टॉप पर विराजमान हैं।

सबसे तेज 150 आईपीएल विकेट लेने वाले बॉलर-

105 लसिथ मलिंगा
118 युजवेंद्र चहल
137

डीजे ब्रावो

140 अमित मिश्रा
156 पीयूष चावला
मौजूदा समय में भारत के महानतम लेग स्पिनर हैं चहल- सैमसन

मौजूदा समय में भारत के महानतम लेग स्पिनर हैं चहल- सैमसन

चहल ने मैच के बाद कहा है कि उनका दिमाग उनकी ताकत है क्योंकि वे किसी भी परिस्थिति में उसको भटकने नहीं देते। उनका माइंडसेट एक ही रहता है, फिर चाहे वह पहला ओवर फेंक रहे हों या फिर 20वां।

चहल को लखनऊ के खिलाफ 2 ओवरों में डेथ में बचाकर रखा गया था। चहल ने इन दो ओवरों में डिकॉक और क्रुणाल पांड्या को आउट कर दिया। सैमसन ने मैच के बाद चहल को मौजूदा समय का सबसे महान लेग स्पिनर बताया है।

सैमसन ने कहा- चहल को 1-20 ओवर तक कभी भी गेंदबाजी दे सकता हूं। अगर मैं कहूं तो वे मौजूदा समय में भारत के महानतम लेग स्पिनर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+