ICC ने छीन लिया अंपायर का बड़ा अधिकार, बल्लेबाजों को फायदा, कई नये नियमों की घोषणा
ICC Rules: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कई नियमों में बदलाव देखने को मिलेगा। आईसीसी ने इन बदलावों की घोषणा कर दी है। अंपायरों के फैसलों और डीआरएस को लेकर भी परिवर्तन हुआ है। इसके अलावा कम ओवरों के टी20 मैच में पावरप्ले के ओवरों में गेंदों के हिसाब से मामला तय किया जाएगा।
पहले टी20 में कुल ओवरों के हिसाब से पावरप्ले के ओवर तय किये जाते थे लेकिन अब ओवर नहीं होकर गेंदों की संख्या तय की जाएगी। अगर किसी मैच में कम ओवरों के कारण पावरप्ले के डेढ़ ओवर निर्धारित होंगे, तो उसका मतलब यह होगा कि 9 गेंदों के लिए फील्डिंग पाबंदियां रहेंगी। पहले पूरे 2 ओवर का पावरप्ले होता था।

जानबूझकर सलाइवा इस्तेमाल कर गेंद बदलवाने की ट्रिक काम नहीं करेगी, गेंद उतनी जल्दी नहीं बदली जाएगी। गेंद में कुछ बड़ा बदलाव पाए जाने पर ही कोई परिवर्तन किया जाएगा। सफेद गेंद क्रिकेट की तरह टेस्ट में भी स्टॉप क्लॉक नियम होगा, ओवर समाप्त होने के एक मिनट में दूसरा ओवर स्टार्ट करना पड़ेगा, धीमे ओवर रेट पर पांच रनों की पेनल्टी का नियम भी होगा।
ICC ने बनाए कई नये नियम
पहले कैच आउट के फैसले में अगर गेंद बल्ले पर लगती हुई नज़र नहीं आती थी, तो नॉट आउट होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अगर गेंद बल्ले से टच नहीं होकर पैड से लगती है, तो पगबाधा आउट भी चेक किया जाएगा। मैदानी अंपायर का फैसला कुछ भी हो लेकिन इसे बदला जा सकेगा।
आउट होने की दो घटनाओं की जांच के लिए दो बार रिव्यू अब नहीं होगा। अगर पगबाधा आउट और रन आउट की दो अपील है और पगबाधा आउट पाया जाता है, तो मामला वहीं समाप्त हो जाएगा। रन आउट का मामला फिर नहीं देखा जाएगा। इसके अलावा कैच के मामले में नो बॉल के बावजूद टीवी अंपायर देखेगा कि कैच सही पकड़ा गया या नहीं। अगर कैच ठीक है, तो रन नहीं होंगे और कैच सही नहीं लिया है, तो दौड़कर बनाए गए रनों को जोड़ा जाएगा।
ICC ने किया पेनल्टी रनों का प्रावधान
बल्लेबाज खुद के पास स्ट्राइक रखने के लिए अगर जानबूझकर रन लेते समय शॉर्ट रन लेता है, तो यह विपक्षी टीम तय करेगी कि कौन स्ट्राइक लेगा। हालांकि यह तब होगा जब बल्लेबाज का इरादा गलत इरादे से शॉर्ट रन लेना हो। इसमें टीम के ऊपर 5 रन की पेनल्टी भी लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications