ODI World Cup 2023 में कौन सी टीमें खेलने जा रही हैं? UAE और US ने बनाई क्वालीफायर में जगह

ODI World Cup Qualification Process: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया क्या है, UAE और US ने क्वालीफायर में दो नई टीमों के तौर पर एंट्री की है। आइए समझते हैं वर्ल्ड कप में कौन खेलने जा रहा है।

ICC Cricket World Cup Qualifier 2023,

वनडे वर्ल्ड कप 2023 क्वालिफिकेशन प्रोसेस: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ 2023 टूर्नामेंट समाप्त हो चुका है। 26 मार्च को शुरू हुई इस प्रतियोगिता में 5 अप्रैल तक 15 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए और कुल मिलाकर छह टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें यूनाइटेड स्टेट्स, नामीबिया, यूनाइटेड अरब अमीरात, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा और जर्सी शामिल थे।

रोचक टूर्नामेंट का समापन- यहां यूनाइटेड स्टेट्स और यूएई ने पॉइंट टेबल में टॉप 2 स्थान हासिल करके आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स 2023 में अपनी जगह पक्की कर ली है। यूनाइटेड स्टेट की टीम ने 5 में से 4 मैच जीते। उनका रन रेट प्लस 0.80 रहा तो वहीं यूएई की टीम ने भी 5 में से चार मैच जीते लेकिन उनका रन रेट यूएसए से थोड़ा कम रहा।

यह काफी दिलचस्प टूर्नामेंट था क्योंकि इसमें खेल रही जर्सी की टीम को वनडे का दर्जा भी हासिल नहीं है लेकिन इस टूर्नामेंट की खासियत यही है कि जो इसमें क्वालीफाई करता है वह बिना वनडे का दर्जा पाए ही इस फॉर्मेट में मुकाबले खेलता है।

Recommended Video

    IPL 2023: Sanju Samson ने बताया, क्यों Ashwin को Butller की जगह Opening के लिए भेजा |वनइंडिया हिंदी

    अगला लेवल क्या है- इस टूर्नामेंट के बाद अब यूएई और यूएस की टीमें 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर में खेलेंगी जो जून और जुलाई में जिम्बॉम्बे में होगा। इस टूर्नामेंट से ही भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को खेलने के लिए बाकी की दो टीमों का चयन होगा। विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें वर्ल्ड कप सुपर लीग की टॉप आठ टीमें क्वालीफाई कर चुकी है। भारत मेजबान देश है जिसका ऑटोमेटिक तरीके से सिलेक्शन हो चुका है।

    क्वालिफायर की टीमें- आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग में नीचे की 5 टीमें भी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर का हिस्सा होंगी। इन 5 टीमों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, आयरलैंड, जिंबाब्वे और नीदरलैंड जैसी बड़ी टीमें मौजूद है। यानी यूएसए और यूएई के लिए क्वालीफायर में क्वालीफाई करने के बावजूद विश्व कप में अपनी जगह बनाना अभी भी किसी चमत्कार करने से कम नहीं होगा।

    किसको मिलेगी वर्ल्ड कप में एंट्री- इस तरह से विश्व कप क्वालीफायर्स में आपको सुपर लीग से बॉटम-5 टीमें देखने को मिलेंगी तो वही लीग-2 की तीन टीमें भी क्वालीफायर खेलेंगी जिनमें नेपाल, ओमान और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल है। नेपाल ने जब क्वालीफायर में जगह बनाई थी तो काफी चर्चा हुई थी। इस तरह से वर्ल्ड कप की बाकी दो टीमों को चुनने के लिए क्वालिफायर में जो 9 टीमें खेल रही हैं उनमें श्रीलंका और वेस्टइंडीज की दावेदारी सबसे मजबूत लग रही है क्योंकि यह बड़ी इंटरनेशनल टीमें है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+