IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले छाई ये मिस्ट्री गर्ल, सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फैंस कंफ्यूज

Champions Trophy 2025 India v Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होने वाले मुक़ाबले में अब कुछ घंटो का समय रह गया है। रोहित शर्मा की टीम पाकिस्तान से भिड़ने को तैयार है। हालांकि, कुछ भारतीय दिग्गजों का मानना ​​है कि पाकिस्तान को घरेलू मैदान पर खेलने का फ़ायदा मिल सकता है क्योंकि वे पिछले कुछ सालों में दुबई में काफी मैच खेले हैं।

साल 2017 में भारत को मिली थी हार (Champions Trophy 2025 India v Pakistan)

पाकिस्तान को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है, इसलिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए मेजबान टीम को यह मैच जीतना बहुत जरूरी है। वहीं, भारत की जीत से सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। लिहाजा दोनों ही टीम इस मुकाबले को जीतने की कोशिश करेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी बार साल 2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था।

Champions Trophy 1

फखर जमान चोट के कारण बाहर

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं क्योंकि उनके मुख्य सलामी बल्लेबाज फखर जमान पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम ने उनके स्थान पर इमाम-उल-हक को शामिल किया है, ताकि इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए अपने शीर्ष क्रम को मजबूत किया जा सके।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर

भारत के खिलाफ मैच से पहले जब प्रैक्टिस के लिए पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ी बस से उतर रहे थे, तब बस में से एक लड़की को भी खिलाड़ियों के साथ उतरते हुए देखा गया। इतना ही नहीं ये 'मिस्ट्री गर्ल' मैदान पर भी देखी गई। जिसके बाद अब फैंस के मन में बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर ये 'मिस्ट्री गर्ल' कौन है?

आखिर कौन है ये 'मिस्ट्री गर्ल'?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह मिस्ट्री गर्ल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ मैनेजर के तौर पर जुड़ी है। इसलिए वो टीम के साथ ट्रैवल कर रहीं हैं। पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो पंजाब पुलिस की असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम जब अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलने गई थी। तब भी ये टीम के साथ थीं।

Champions Trophy 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+