अनुभव का कोई मूल्य नहीं, जब शतक बनाता हूं तो ब्रैडमैन से तुलना करते हैं : रहीम
नई दिल्ली। बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी भड़ास निकाली। रहीम ने चाैथे दिन अपना आठवां टेस्ट शतक बनाया, साथ ही 5000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए। हालांकि, वह अपने ही क्रिकेट बोर्ड से खुश नहीं है, जिसको लेकर उन्होंने खुलकर बातें रखीं।

मुशफिकुर ने बयान देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि बांग्लादेश में अनुभव का कोई मूल्य नहीं है। 17 साल तक खेलना बहुत बड़ी बात है। जो कुछ मेरा इंतजार कर रहा है, अल्लाह ने लिखा है, और मैं उतना ही अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। 5000 टेस्ट रन तक पहुंचने वाले पहले बांग्लादेशी बनना एक शानदार अहसास है। लेकिन मुझे यकीन है कि मैं आखिरी नहीं हूं। हमारे सीनियर और जूनियर में बहुत से सक्षम खिलाड़ी होंगे जो 8,000 या 10,000 रन तक पहुंच सकते हैं।"
यह भी पढ़ें- LSG vs KKR : क्विंटन डी काॅक ने जड़ा शतक, 20 गेंदों में यूं बटोरे 100 रन, बने कई रिकाॅर्ड्स
2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दोहरे शतक के बाद 18 पारियों में मुशफिकुर शतक लगाने में नाकाम रहे थे। 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 91 रन बनाए थे। तब से, उन्होंने केवल एक 50+ स्कोर दर्ज किया है जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी हालिया सीरीज में आया था। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज रहीम ने कहा कि उनके देश में खिलाड़ी की सराहना तभी होती है जब वह अच्छा प्रदर्शन करता है। उन्होंने खुलासा किया कि जब भी उन्होंने शतक लगाया है तो उनकी तुलना ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन से की जाती है। लेकिन जब भी वह अच्छा स्कोर करने में नाकाम रहे तो यह उनके लिए बुरे सपने जैसा रहा।
रहीम ने कहा, "केवल बांग्लादेश में मैंने देखा है कि जब मैं शतक बनाता हूं तो लोग मेरी तुलना ब्रैडमैन से करते हैं, लेकिन तब जब मैं रन नहीं बनाता, तो मुझे लगता है कि मैं अपने लिए एक गड्ढा खोद रहा हूं। मैं वरिष्ठ खिलाड़ियों में से एक हूं इसलिए हम लंबे समय तक यहां नहीं रहेंगे। लेकिन यह एक संस्कृति बनती जा रही है, इसलिए युवा खिलाड़ियों को समर्थन की जरूरत है। अगर मुझे मैदान से बाहर इन चीजों से निपटने में इतना समय देना पड़ता है, तो हमारी ऑन-फील्ड ड्यूटी प्रभावित होती है।"












Click it and Unblock the Notifications