LSG vs KKR : क्विंटन डी काॅक ने जड़ा शतक, 20 गेंदों में यूं बटोरे 100 रन, बने कई रिकाॅर्ड्स

मुंबई। कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार (18 मई) को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ओनपर क्विंटन डी काॅक का कहर देखने को मिला। इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 में अपना पहला शतक जड़ा, साथ ही कई रिकाॅर्ड्स भी कायम हो गए। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो एकदम सही साबित हुआ। ओपनिंग करने आए राहुल के साथ डी काॅक ने बड़ी पारी खेल बिना विकेट खोए निर्धारित 20 ओवर में 210 रन बना दिए।
यह भी पढ़ें- 'वो नंबर 3 और 4 का खतरनाक खिलाड़ी है', शास्त्री बोले- जल्द भारत के लिए खेलेगा

20 गेंदों में यूं बटोरे 100 रन
डी काॅक ने आते ही तेज खेलना शुरू कर दिया। उन्होंने पहले 59 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद डी काॅक ने चाैकों-छक्कों की और बरसात कर दी। उन्होंने महज 70 गेंदों में नाबाद 140 रन ठोक दिए, जिसमें 100 रन तो महज 20 गेंदों में ही आते दिखे। दरअसल, डी काॅक ने बाउंड्री के जरिए यह रन बटोरे। उन्होंने अपनी बड़ी पारी में 10 चाैके और 10 ही छक्के उड़ाए। इसी के साथ डी काॅक ने 20 गेंदों में ही चाैकों-छक्कों की मदद से 100 रन बटोरने का काम किया।

खेली बड़ी पारी
यह आईपीएल 2022 की अब तक की निकली सबसे बड़ी पारी रही। इससे पहले इसी सीजन में जोस बटलर के बल्ले से 116 रनों की पारी निकली थी। साथ ही यह इस सीजन का कुल 7वां शतक भी रहा। डी काॅक से पहले इस सीजन में जोस बटलर ने तीन शतक लगा दिए हैं तो केएल राहुल ने 2 शतक लगाए हैं।

IPL इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी पारी
इसके अलावा डी काॅक ने आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली है। आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकाॅर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पुणे वॉरियर्स के खिलाफ तब गेल ने 66 बॉल में 175 रन बनाए थे, जिसमें 17 छक्के शामिल थे।
आईपीएल में खेली गई बड़ी पारियां-
175* क्रिस गेल- आरसीबी बनाम पुणे वाॅरियर्स
158* ब्रैंडन मैकुलम- केकेआर बनाम आरसीबी
140* डी कॉक- एलएसजी बनाम केकेआर
133* एबी डिविलियर्स- आरसीबी बनाम एमआई
132* केएल राहुल- पीबीकेएस बनाम आरसीबी

राहुल के साथ मिलकर बनाया ये रिकाॅर्ड
इसके अलावा कोलकाता के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकाॅर्ड भी राहुल-डी काॅक के नाम दर्ज हो गया है। इसके अलाया यह आईपीएल इतिहास की किसी भी विकेट लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी साबित हुई।
किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी-
229 कोहली - डिविलियर्स, आरसीबी बनाम जीएल- बेंगलुरु 2016
215* कोहली - डिविलियर्स, आरसीबी बनाम एमआई- मुंबई डब्ल्यूएस 2015
210*राहुल - डी कॉक, एलएसजी बनाम केकेआर- मुंबई डीवाईपी 2022












Click it and Unblock the Notifications