शेन वॉर्न के निधन पर रो पड़ा था यह भारतीय खिलाड़ी, जानें मरने से पहले क्या कहकर गए थे

शेन वॉर्नर के निधन से हर कोई हैरान था। पूरे वर्ल्ड को यह भरोसा ही नहीं हुआ था कि लीजेंड अब हमारे बीच नहीं रहा।

Kuldeep Yadav and Warne

Kuldeep Yadav on Shane Warne: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न से हर गेंदबाज सीखना चाहता था। लेग स्पिन की दुनिया में उनके जैसा गेंदबाज अब तक नहीं आया। पिछले साल थाईलैंड में उनके निधन से हर कोई हैरान था और लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ कि शेन वॉर्न अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं।

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को भी शेन वॉर्न से काफी कुछ सीखने को मिला था। कुलदीप यादव और शेन वॉर्न का एक तरह से बॉन्ड बन गया था। कुलदीप यादव का कहना है जब शेन वॉर्न के निधन की खबर आई, तब मुझे लगा कि कोई अपना चला गया है। उनके साथ काफी गहरा रिश्ता बन गया था।

ब्रेकफ़ास्ट विद चैम्पियंस शो पर कुलदीप यादव ने बताया कि मैं वॉर्न के निधन से हैरान था। मैं समझ नहीं पाया कि यह कैसा हुआ। मैं उस समय रो पड़ा था। मुझे ऐसा लगा कि कोई अपना चला गया है। मैं हमेशा उनके टच में था। उनके निधन के 10 दिन पहले ही मैंने उनसे बात की थी।

कुलदीप यादव ने यह भी कहा कि कभी-कभी मुझे गर्व होता है कि मैंने उनको (शेन वॉर्न) को खेलते हुए टीवी पर देखा। इसके बाद मैं उनका दोस्त बन गया। मुझे उसी समय उनसे सीखने को भी मिला। जो उन्होंने किया है, वह मैं भी करना चाहता हूं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने मेरी काफी मदद की।

कुलदीप यादव ने कहा कि मैं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नर्वस था। सुबह उनसे मिलने के लिए चला जाता था। वॉर्न मुझसे कहते थे कि मैदान पर तुम क्या गेंद डालोगे, मैं नहीं जानता लेकिन मैं यही कहना चाहूँगा कि तुम ग्राउंड पर खुश रहो। गेंदबाजी कैसी हो, यह मायने नहीं रखता। मैं तुमको पवेलियन से देखूंगा। मुस्कान के साथ गेंदबाजी करना।

भारतीय गेंदबाज ने कहा कि कई बार मैं वॉर्न की इस सलाह के साथ ही मैदान पर जाता हूं और कोई दबाव महसूस नहीं करता। मैंने जब 5 विकेट झटके, तो उनको ही समर्पित किये। उनकी आँखों में आंसू थे, वह इस पर भरोसा ही नहीं कर पाये। मुझे उन्होंने काफी प्रभावित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+