मुझे यकीन है कि वो दूसरों की मदद करेगा, खासकर रोहित शर्मा की : इरफान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरूआत 6 फरवरी से करेगी। तीन वनडे मैच खेलने के बाद फिर तीन ही टी20आई मैचों की सीरीज दोनों देशों के बीच होगी। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं। पहला माैका होगा जब सीमित ओवरों के क्रिकेट में फुल टाइम के कप्तान के ताैर पर रोहित कमान संभालेंगे। वहीं विराट कोहली पहली बार रोहित की कप्तानी में खेलते दिखेंगे। इस बीच भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि कोहली खेल के सभी प्रारूपों में कप्तान नहीं होने के बावजूद टीम में कप्तान बने रहेंगे, साथ ही दूसरों की मदद करना जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : ब्रैड हाॅग ने इसे बताया जबरदस्त खिलाड़ी, मिल सकते हैं 7.5 करोड़

हाल ही में छोड़ी थी टेस्ट कप्तानी

हाल ही में छोड़ी थी टेस्ट कप्तानी

साउथ अफ्रीका में भारत की टेस्ट सीरीज हार के एक दिन बाद कोहली ने पिछले महीने भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया। पिछले साल, कोहली ने वनडे कप्तान के रूप में बर्खास्त होने से पहले T20आई कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था। कोहली साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज के दौरान 7 सालों से अधिक समय में पहली बार गैर-कप्तान के रूप में खेले जहां केएल राहुल ने भारतीय टीम का नेतृत्व किया, लेकिन टीम 3-0 से हार गई थी।

टीम को संभालने के लिए कप्तान होना जरूरी नहीं

टीम को संभालने के लिए कप्तान होना जरूरी नहीं

कोहली ने हाल ही में कप्तानी छोड़ने के बाद बयान दिया था कि जरूरी नहीं है कि कप्तान बनकर ही टीम को संभाला जाए। कोहली ने फायरसाइड चैट के एक एपिसोड में बोलते हुए कहा। "देखिए, मेरा मानना है कि सबसे पहले आपको इस बात को समझ होनी चाहिए कि आपने क्या हासिल करने के लिए निर्धारित किया है और आपने उन लक्ष्यों को हासिल किया है या नहीं। हर चीज का एक समय होता है, इसलिए आपको इसके बारे में पता होना चाहिए। एक बल्लेबाज के रूप में आप टीम को काफी कुछ दे सकते हैं, इसलिए उस पर गर्व करें। कप्तान बनने के लिए आपको कप्तान होने की आवश्यकता नहीं है। जिस दाैरान एमएस धोनी टीम में थे, ऐसा नहीं था कि वह कप्तान नहीं थे। वह अभी भी ऐसा इंसान है जिनसे हम इनपुट लेना चाहते हैं।" टीम में कोहली की उपस्थिति भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण होगी क्योंकि टीम 2022 में टी20 विश्व कप और 2023 में 50 ओवर के विश्व कप के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+