IPL 2022 : ब्रैड हाॅग ने इसे बताया जबरदस्त खिलाड़ी, मिल सकते हैं 7.5 करोड़
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। काैन से 590 खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे, इनके नाम भी तय हो चुके हैं। नीलामी 12-13 फरवरी को दो दिन तक बेंगलुरू में चलेगी, जहां देश-विदेशों के क्रिकेटर्स अपनी किस्मत आजमाएंगे। ऐसे में अब कई दिग्गज अपनी राय देते हुए बता रहे हैं कि काैन सा खिलाड़ी मोटी रकम पास सकता है और काैन नहीं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर ब्रैड हॉग ने अभी अपनी राय देते हुए उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया जो नीलामी में मोटी रकम हासिल कर सकता है।
यह भी पढ़ें- 'उम्मीद नहीं थी कि वो इस्तीफा दे देंगे', कोहली को लेकर बोला ये भारतीय क्रिकेटर

मिल सकते हैं 7.5 करोड़
जी हां, ब्रैड हॉग के मुताबिक ओपनर शिखर धवन के लिए काफी महंगी बोली लगनी चाहिए और उन्हें अगर 7.5 करोड़ से कम की रकम मिलती है तो कोई हैरानी होगी। अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए ब्रैड हॉग ने शिखर धवन को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''एक ओपनर के ताैर पर शिखर धवन जबरदस्त खिलाड़ी हैं। सभी टीमें चाहती हैं कि उन्हें ज्यादातर बेहतर भारतीय खिलाड़ी मिले, जिस कारण विदेशी खिलाड़ियों को एक स्पेस मिल जाता है। ऐसे में धवन के लिए काफी महंगी बोली लग सकती है और अगर उन्हें ऑक्शन में 7.5 करोड़ की रकम मिलती है तो फिर मुझे कोई हैरानी होगी।''

रखा है इतना बेस प्राइस
धवन ने पिछला सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन दिखाया था। हालांकि, आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। अब धवन ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका दाैरे पर भी शानदार प्रदर्शन कर सबको काफी प्रभावित किया था। ऐसे में उम्मीद है कि ओपनर धवन को मोटी रकम मिल सकती है। धवन ना सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज, बल्कि बेहतरीन फील्डर भी हैं। साथ ही कप्तान के साथ मिलकर रणनीति बनाने के लिए भी तैयार रह सकते हैं। धवन 2008 से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं। वह अभी तक खेले 192 मैचों में 34.84 की एवरेज से 5784 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 शतक व 44 अर्धशतक शामिल हैं। उनके ये प्रदर्शन दर्शाता है कि वे कितने अहम खिलाड़ी हैं।

11 करोड़ में बिक सकते हैं डु प्लेसिस
इसके अलावा आखिरी सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले ओपनर फाॅफ डु प्लेसिस को लेकर भी हाॅग ने बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि वे इसलिए ज्यादा डिमांड वाले रहेंगे क्योंक वे कप्तान भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा, ''डु प्लेसि अपनी कप्तानी के काैशल के चलते नीलामी में सबसे अधिक मांग वाला खिलाड़ी बनने जा रहा है। आरसीबी, पंजाब किंग्स, केकेआर के साथ-साथ सीएसके उनको खरीदना चाहेंगी, लेकिन सीएसके के आलावा बाकी तीन टीमें इसलिए उनके पीछे ज्यादा भागेंगी क्योंकि उन्हें एक कप्तान चाहिए। वे एक लीडर चाहते हैं और फाफ डु प्लेसिस के पास वो अनुभव है। डु प्लेसिस कप्तानी को बखूबी निभाना जानते हैं और शीर्ष क्रम में भी लगातार बनाते रहते हैं। वह इस नीलामी में 11 करोड़ रुपए कमा सकते हैं।''
गाैर हो कि 2 करोड़ के बेस प्राइस के लिए 48 खिलाड़ियों ने अपना नाम भेजा है। वहीं 20 खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़, जबकि 34 खिलाड़ी 1 करोड़ रुपए वाले बेस प्राइस की लिस्ट में हैं।












Click it and Unblock the Notifications