'मैं भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पन्त हूं,' एक्सीडेंट के बाद इस तरह लोगों को खुद के बारे में बताया, देखें वीडियो
ऋषभ पन्त को एक्सीडेंट के बाद चोट लगी है। घटनास्थल पर उन्होंने लोगों को खुद अपने बारे में बताया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया।

Rishabh Pant Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पन्त का शुक्रवार सुबह दिल्ली से रुड़की जाते समय एक्सीडेंट हो गया। पन्त को चोट भी लगी है और फ़िलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे के बाद पन्त की कार तुरंत जलकर राख हो गई। इस एक्सीडेंट का वीडियो भी सामने आया। इस बीच पन्त को घटनास्थल पर कार से बाहर निकालने वाले व्यक्ति का बयान सामने आया है। पन्त ने खुद अपना परिचय उस व्यक्ति को दिया। सुशील नामक इस व्यक्ति ने पूरी घटना का जिक्र किया है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार की तरफ से आ रही बस के ड्राईवर सुशील ने बताया कि उन्होंने पन्त को बचाने के लिए शीशा तोड़ दिया था। पन्त इस दुर्घटना के बाद बुरी तरह से घायल होकर लंगड़ा रहे थे। उन्होंने खुद बताया कि वह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पन्त हैं। पन्त ने खुद अपनी पहचान बताई। सुशील ने बताया कि पन्त दिल्ली की तरफ से आ रहे थे। उनकी गाड़ी को डिवाइडर से टकराते हुए देखकर मैंने बस रोक दी।
बताया जा रहा है कि पन्त की गाड़ी स्पीड से आती हुई बैरिकेट तोड़कर निकल गई। करीबन 200 मीटर दूर तक उनकी मर्सिडीज चली गई। घटना के बाद पन्त का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कुछ लोगों को अपने बारे में बता रहे हैं। उनसे बात कर रहे व्यक्ति भी बताते हैं कि अरे यह भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पन्त है। गाड़ी के टकराने और जलने का वीडियो भी वायरल हो गया।
पन्त को बाद में रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उपचार के बाद पन्त को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अब उनकी हालत स्थिर है। पन्त की चोट को लेकर बीसीसीआई की तरफ से भी बयान आया है। बोर्ड ने कहा है कि उनको माथे में चोट लगी है। इसके अलावा पाँव में लिगामेंट टियर है। उनकी कलाई और टखने में भी चोट लगी है। चोट की ज्यादा गहराई का पता लगाने के लिए एम्आरआई स्कैन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications