रोहित शर्मा की मौजूदा खराब फॉर्म वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत के लिए टेंशन की बात है या नही?
WTC Final Rohit Sharma: रोहित शर्मा जिस तरह से आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए लड़खड़ाए, क्या वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए एक खतरे की घंटी है?

WTC Final 2023 in Hindi: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की आईपीएल (IPL 2023) फॉर्म क्या वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के लिए एक खतरे की घंटी है? रोहित ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेलते हुए 16 मैचों की 16 पारियों में 20.75 की औसत से केवल 332 रन बनाए।
रोहित की IPL फॉर्म टेस्ट की टेंशन बनेगी या नहीं?
आंकड़ा रोहित के जैसी काबिलियत वाले बल्लेबाज के लिए थोड़ा परेशान करने वाला है, लेकिन उससे भी अधिक टेंशन टीम इंडिया को हो सकती है। वैसे तो कई बार T20 की फॉर्म टेस्ट क्रिकेट में कैरी करती है और कई बार नहीं भी करती। आइए देखते हैं रोहित शर्मा के मामले किस तरह से चीजें चलने की उम्मीद हैं।
पिछली टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन-
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले से पहले रोहित शर्मा की पिछली टेस्ट सीरीज के बारे में बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 4 मैचों में 40.33 की औसत से 242 रन बनाए थे। रोहित की परफॉरमेंस ठीक-ठाक है लेकिन वे उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसा की इस सीरीज के पहले टेस्ट में शतक लगाने के बाद उनसे उम्मीद थी।
रोहित शर्मा का इंग्लैंड में प्रदर्शन-
वही, रोहित के इंग्लैंड में अब तक के टेस्ट प्रदर्शन पर नजर डालें तो वे छह मैचों की 12 पारियों में 42.26 की औसत के साथ 466 रन बना चुके हैं जिसमें उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने किंग्सटन ओवल में एक यादगार पारी खेलकर भारत को 157 रनों से जीत दिलाई थी और फैंस 7 जुलाई को ओवल के मैदान पर ही होने वाले WTC फाइनल में इसी तरह की उम्मीद कर रहे हैं।
पिछले WTC फाइनल में रोहित-
अगर हम रोहित के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (2021) मुकाबले में किए गए प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने लो स्कोरिंग मैच की पहली पारी में 68 गेंदों पर 34 रनों की ठीक-ठाक पारी खेली थी। रोहित ने दूसरी पारी में भी 81 गेंदों पर 30 रन बनाए थे और वे अच्छे लगे थे। भारत इस पारी में केवल 170 रन ही रन बना सका था और रोहित दूसरे पंत के बाद दूसरे सर्वोच्च स्कोर थे।
IPL की फॉर्म से टेंशन लेने की जरूरत नहीं लगती-
ऐसे में आईपीएल की फॉर्म रोहित को इतना परेशान करते हुए दिखाई नहीं दे रही है क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट में थोड़ा अलग तरीके से खेलते हैं। इसी वजह से भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी कहा है कि, रोहित तो पिछले साल भी आईपीएल से आउट ऑफ फॉर्म थे, लेकिन उन्होंने बाद में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ही शानदार शतक लगाया था। मांजरेकर तो रोहित की बल्लेबाजी को टेस्ट क्रिकेट में बिल्कुल त्रुटिहीन बताते हैं।












Click it and Unblock the Notifications