IPL Auction 2025: ऋषभ पंत के लिए संजीव गोयनका ने चली तगड़ी चाल, RTM आते ही ऐसे कराया DC को चुप

IPL Auction 2025: ऋषभ पंत को आईपीएल नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीद लिया और यह नाटकीय अंदाज में हुआ। पंत को खरीदने के लिए कई टीमों द्वारा बिड वॉर में हिस्सा लिया गया। अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ की बड़ी रकम में खरीद लिया।

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को वापस लाने के लिए अपना जोर लगाया और आरटीएम का प्रयोग कर दिया। दिल्ली ने लखनऊ को रोकने के लिए यह चाल चली थी और कुछ देर के लिए सन्नाटा भी छा गया था। इस समय बिड की रकम 20 करोड़ की रकम पार कर गई थी।

rishabh pant

दिल्ली ने आरटीएम करते हुए लखनऊ को रोकने का प्रयास किया और संजीव गोयनका सोच में पड़ गए। इसके बड़ा गोयनका ने विचार किया कि कितनी रकम बोली जाए, जिससे दिल्ली की टीम को रोका जा सके। इसके बाद एक बड़ी रकम बोल दी गई।

गोयनका ने श्रेयस अय्यर को पंजाब से जितने पैसे मिले, उससे 25 लाख ज्यादा करते हुए 27 करोड़ देने की घोषणा कर दी। इसके बाद ऑक्शनीयर ने दिल्ली को पूछा कि क्या आप इतनी रकम देना चाहेंगे। दिल्ली के मैनेजमेंट ने मना कर दिया और संजीव गोयनका की चाल काम कर गई। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स का पूर्व कप्तान लखनऊ में चला गया और आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी भी बन गया।

लखनऊ द्वारा ऋषभ पंत के पीछे ऑल आउट जाने का कारण भी है क्योंकि उनको एक कप्तान चाहिए और विकेटकीपर बल्लेबाज भी चाहिए। केएल राहुल के पास यह रोल था और उनके जाने के बाद लखनऊ के लिए वह भूमिका ऋषभ पंत निभा सकते हैं। इस वजह से लखनऊ ने पंत के पीछे ऑल आउट जाने का फैसला लिया।

पंजाब किंग्स ने पंत को इसलिए नहीं खरीदा क्योंकि बड़ी रकम पहले से ही श्रेयस अय्यर के ऊपर खर्च कर दी गई थी। पंजाब किंग्स अगर पंत पर भी उतने ही पैसे खर्च कर देती तो पर्स में पैसे कम हो जाते क्योंकि और भी खिलाड़ी लेने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+