अर्जुन तेंदुलकर कितने अमीर हैं? कुल नेटवर्थ जानकर खिसक जाएगी ज़मीन, जानिए बैंक बैलेंस
Arjun Tendulkar Net Worth: पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जब क्रिकेट में कदम रखा था, तो यही माना जा रहा था कि पिता की तरह बेटा भी कुछ बड़ा करेगा लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करते हैं।
हालांकि वह मेहनत करते हैं और गेंदबाजी में घरेलू क्रिकेट के दौरान कुछ मौकों पर अच्छा प्रदर्शन भी किया है लेकिन आईपीएल में उनको सफलता नहीं मिली। वहां ज्यादा मौके भी नहीं मिल पाए क्योंकि धमाकेदार प्लेयर्स की टीम में टॉप ग्यारह तक जा पाना ही बड़ा मुश्किल काम होता है।

इस आईपीएल में भी अर्जुन तेंदुलकर का नाम मुंबई इंडियंस के साथ शामिल है। नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उनको खरीद लिया था। इससे पहले वाले सीजन में भी अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ के बारे में जानना बड़ा दिलचस्प रहेगा।
अब तक अर्जुन तेंदुलकर ने जितनी भी कमाई की है, वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से ही आई है। ऐसे में यह तो तय माना जा सकता है कि अन्य प्लेयर्स की तरह उनके पास अथाह प्रोपर्टी नहीं हैं। हालांकि उनके पिता सचिन तेंदुलकर भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं।
अर्जुन तेंदुलकर की कमाई
आईपीएल के शुरुआती सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख की धन राशि के साथ मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया था। इसके बाद उनकी प्राइस बढ़कर 25 लाख हो गई और इस बार अनकैप्ड कैटेगरी में 30 लाख बेस प्राइस के साथ उनको मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया है। आईपीएल से ही अर्जुन तेंदुलकर ने 1 करोड़ से ज्यादा की धन राशि प्राप्त कर ली है।
कितना पैसा अभी तक कमाया
घरेलू क्रिकेट से उन्होंने कितना पैसा बनाया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन वहां भी कमाई तो हुई है। इसके अलावा ब्रांड्स एंडोर्समेंट फ्रंट पर उनको नहीं देखा गया है। उधर से पैसा नहीं आता है। अब तक की स्थिति को देखते हुए अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ 2 करोड़ से ज्यादा आंकी जा सकती है। कुल प्रोपर्टी में और भी बहुत कुछ हो सकता है लेकिन फिर सचिन तेंदुलकर की बात आ जाती है। तेंदुलकर ने कुछ प्रोपर्टीज अपने बेटे के नाम से भी खरीदी होंगी लेकिन वह उनके पैसे से आई है, यह जानना भी अहम हो जाता है।
आईपीएल में Arjun Tendulkar
आईपीएल में अर्जुन के करियर की बात की जाए, तो यह कुछ खास नहीं रहा है। उनको सिर्फ 5 ही मुकाबले खेलने को मिले हैं और उनमें भी सिर्फ 3 ही विकेट हासिल हो पाए हैं। इसके अलावा बल्ले से 13 रन आए हैं। हालंकि उनको बल्लेबाजी करने का उतना मौका भी नहीं मिलता है। इस बार भी शायद ही उनको आईपीएल में खेलने का मौका मिल पाएगा क्योंकि आईपीएल में टीम की पहली प्राथमिकता प्लेऑफ़ में जगह बनाना होता है।
पिता-पुत्र एक ही टीम से खेले
पूर्व महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे और उनका बेटा भी उसी टीम के लिए खेलता है। यह उनके लिए सौभाग्य की बात है क्योंकि पिता-पुत्र की जोड़ी इस तरह एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नहीं दिखी है।
कैसा रहा घरेलू क्रिकेट में Arjun Tendulkar का प्रदर्शन
घरेलू क्रिकेट में अर्जुन ने शुरुआत मुंबई की टीम से की थी लेकिन वहां से मौका नहीं मिलने पर दूसरी तरफ रुख करने का फैसला लिया गया। अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में गोवा से खेलने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। गोवा से खेलते हुए उन्होंने रणजी में गेंदबाजी से प्रभावित करने का काम किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर ने 17 मैच खेलकर 37 विकेट झटके हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 25 विकेट हैं, इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम एक शतक भी आया है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications