मोहम्मद सिराज को पुलिस में क्या पद मिला और कितनी होगी सैलरी? तेलंगाना सरकार ने दी नौकरी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धांसू प्रदर्शन का फल मोहम्मद सिराज को मिला है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद तेलंगाना सरकार ने एक वादा किया था, जिसे निभाने का काम भी किया है। सरकार ने मोहम्मद सिराज को पुलिस विभाग में एक अहम पद दिया है, जिसे उन्होंने ग्रहण कर लिया है।

तेलंगाना सरकार ने सिराज को जमीन और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। अब उसी घोषणा के तहत सिराज को पुलिस विभाग में डीएसपी का पद दिया गया है। शुक्रवार को ही सिराज को यह जिम्मेदारी दी गई थी। भारतीय क्रिकेटर ने इसे स्वीकार कर लिया।

mohammed siraj

हालांकि वह टीम इंडिया के लिए खेलते रहेंगे। पुलिस विभाग में नौकरी के लिए भी उनको वेतन मिलेगा। इसके लिए हर महीने तय रकम सिराज के खाते में आएगी। सरकारी अफसरों की रैंक के हिसाब से तय राशि मोहम्मद सिराज को बतौर सैलरी मिलने वाली है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार तेलंगाना पुलिस में डीएसपी का पे-स्केल अच्छा है। यह 58000 रुपये प्रति माह से लेकर 137050 रुपये तक जाता है। इसके अलावा भी उनको कुछ अन्य भत्ते भी मिलेंगे। इनमें हाउस रेंट, मेडिकल और ट्रेवल भत्ता भी मिलेगा। इन सबको मिलाने पर सिराज की सैलरी और ज्यादा हो जाएगी। उनको हैदराबाद में ही पोस्टिंग मिल सकती है।

सिराज पहली बार टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय शामिल हुए थे। उसी समय उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उनके पिता का निधन हो गया था और वह ऑस्ट्रेलिया में ही टीम इंडिया के लिए खेल रहे थे। सिराज वापस घर नहीं आए थे। टीम इंडिया ने वहां सीरीज जीती थी और सिराज का भी उसमें अहम रोल रहा था।

आईपीएल में सिराज के धाकड़ प्रदर्शन के बाद उनको टीम इंडिया में शामिल किया गया था। इसके बाद उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट के अलावा सफेद गेंद क्रिकेट में भी अपना कमाल दिखाया और अब भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण में मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+