रिंकू सिंह की मंगेतर के बैंक अकाउंट में कुल कितने रुपये? कौन है दोनों में अमीर? नेटवर्थ कर देगी हैरान
Rinku Singh and Priya Saroj Networth: भारतीय टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने आज समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली। लखनऊ के एक होटल में रिंग सेरेमनी हुई। रिंग सेरेमनी के दौरान प्रिया थोड़ी भावुक हो गईं लेकिन बाद में खुद को संभाल लिया, समारोह के फोटो और वीडियो सामने आए हैं।
हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में रिंकू सिंह केकेआर की तरफ से खेल रहे थे। इस सीजन रिंकू को केकेआर ने 13 करोड़ रुपये की धन राशि के साथ टीम में रखा था। आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में आने के बाद रिंकू सिंह की नेटवर्थ में इजाफा होता चला गया।

क्या है Rinku Singh की नेटवर्थ
रिंकू सिंह की नेटवर्थ में वृद्धि पिछले आईपीएल रिटेंशन के बाद हुई है। इसके अलावा बीसीसीआई से भी उनको मैच फीस के रूप में रकम मिलती है। रिंकू सिंह की नेटवर्थ के बारे में स्पष्ट जानकारी तो सामने नहीं आई लेकिन अनुमानों के अनुसार वह 10 करोड़ रुपये के मालिक हैं।
दूसरी तरफ रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया की नेटवर्थ काफी दिलचस्प है। प्रिया ने चुनावी हलफनामे में अपनी नेटवर्थ, सम्पत्ति का जिक्र किया था। उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि रिंकू सिंह काफी ज्यादा अमीर हैं और उनकी पत्नी उनके सामने पैसों के मामले में कुछ नहीं हैं।
Rinku Singh की मंगेतर कितनी अमीर?
मायनेता वेबसाईट के अनुसार पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान प्रिया सरोज ने हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 11.26 लाख की सम्पत्ति है, 75 हजार रुपये की नकदी है। इसके अलावा उनके बैंक खातों में 10.18 लाख रुपये हैं। इनमें 10.10 लाख रुपये यूनियन बैंक के खाते में और 8719 रुपये कैनरा बैंक में हैं। यह राशि उस समय की है, जब उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए हलफनामा दिया था, अब उनकी नेटवर्थ में अंतर आ गया होगा।
कब होगी दोनों की शादी
गौरतलब है कि सांसद प्रिया सरोज लॉ ग्रेजुएट हैं और उत्तर प्रदेश की मछली नगर लोकसभा से चुनकर आई हैं, उनको समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया था। सगाई होने के बाद अब शादी की तैयारियां की जाएगी, रिंकू और प्रिया की शादी 18 नवंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications