IPL 2025: बीसीसीआई को आईपीएल से मिला कितना रेवेन्यू? पाकिस्तान जैसे कई क्रिकेट बोर्ड हो जाएंगे खड़े

IPL 2025: पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में आरसीबी की जीत के साथ ही आईपीएल का सीजन समाप्त हो गया, आरसीबी ने पहली बार टाइटल अपने नाम कर लिया। इतिहास रचने का मौका पंजाब किंग्स के पास भी था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और टीम की हार के साथ फैन्स का सपना टूट गया।

आरसीबी को टाइटल जीतने के लिए 20 करोड़ रुपये की धन राशि मिली और पंजाब को भी अच्छा पैसा मिला लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आयोजन करने वाली बीसीसीआई को लीग से कितना मुनाफा हुआ होगा। टूर्नामेंट सफल रहा है, तो बोर्ड ने भी पैसा बनाया होगा।

IPL 2025

बीसीसीआई को रेवेन्यू अलग-अलग सोर्स से मिलता है लेकिन सबसे बड़ी रकम ब्रॉडकास्ट से आती है। लाइव प्रसारण से काफी पैसा आता है। यह अमाउंट 9678 करोड़ है। प्रति मैच के हिसाब से देखा जाए, तो यह धन राशि 130 करोड़ से भी ज्यादा बैठती है।

IPL 2025: रेवेन्यू के लिए अलग-अलग सोर्स

अब टीवी अधिकार और डिजिटल अधिकारों को अलग करने से रेवन्यू में भी और वृद्धि हो गई है। टीवी अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास थे, तो डिजिटल अधिकार वायकॉम 18 के पास थे। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार के पास थे।

इसके बाद प्रायोजक से पैसा मिलता है, आईपीएल का मुख्य स्पॉन्सर टाटा ग्रुप है, पांच साल के लिए 2500 करोड़ की डील हुई थी, इस हिसाब से एक साल के 500 करोड़ अकेले टाटा से मिलते हैं। इसके अलावा माय इलेवन सर्किल जैसे कई अन्य प्रायोजक भी हैं।

IPL 2025: बीसीसीआई का बढ़ा होगा रेवेन्यू

बीसीसीआई को 20 प्रतिशत सेंट्रल, स्पॉन्सरशिप और टिकटिंग रेवेन्यू के रूप में मिलता है। 12.5 प्रतिशत हर टीम से लाइसेंस रेवेन्यू मिलता है। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से भी हर टीम को 425 करोड़ प्रति टीम के हिसाब से सेंट्रल रेवन्यू दिया जाता है। साल 2024 में ही बोर्ड को 20 हजार करोड़ से ज्यादा धन राशि मिली थी। जो 2023 की तुलना में ज्यादा थी। इस बार रेवन्यू 25000 करोड़ के करीब हो सकता है। फ़िलहाल यह अनुमान है, रकम इससे ज्यादा का कम भी हो सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की वैल्यू 458 करोड़ है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतने पैसों में कई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+