Champions Trophy तक कितनी बदली भारतीय टीम? ODI वर्ल्ड कप 2023 के कौन से खिलाड़ी हैं अब बाहर
Champions Trophy: भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज समाप्त होने के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी खेली जानी है। इसके लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम में जगह हासिल करने में नाकाम रहे हैं। कुछ प्लेयर्स को टीम में शामिल नहीं करने पर सवाल उठ रहे हैं।
भारतीय टीम ने साल 2023 में एकदिवसीय क्रिकेट का वर्ल्ड कप खेला था, उस समय फाइनल मैच भारत ने खेला था और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इसमें जीत दर्ज करते हुए टाइटल अपने नाम किया था। इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी में क्या होगा, यह देखना होगा।

Champions Trophy से वर्ल्ड कप के कई खिलाड़ी आउट
पिछले एक साल में भारतीय टीम में बदलाव काफी आया है। वर्ल्ड कप फाइनल के बाद अगले साल यानी 2024 में टीम इंडिया ने महज 3 वनडे खेले थे। वर्ल्ड कप 2023 के कई खिलाड़ियों को अब बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। यह देखना होगा कि कौन से प्लेयर्स को बाहर किया गया है। वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलने वाले दो प्लेयर्स बाहर हैं। इसके अलावा 15 सदस्यों में शामिल 4 खिलाड़ी मिलाकर कुल 6 खिलाड़ी बाहर हैं।
Champions Trophy से ये खिलाड़ी बाहर
सूर्यकुमार यादव: वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलने वाले सूर्या को बाहर कर दिया गया है। वह टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करते हैं लेकिन एकदिवसीय टीम से बाहर कर दिए गए हैं।
ईशान किशन: भारतीय टीम में ईशान किशन भी वर्ल्ड कप के दौरान थे लेकिन अब वह किसी भी प्रारूप की टीम में शामिल नहीं हैं। बीसीसीआई ने उनको वार्षिक अनुबंध से भी बाहर कर दिया।
प्रसिद्ध कृष्णा: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा टीम में थे लेकिन वनडे टीम से वह भी बाहर हैं। उनको वर्ल्ड कप 2023 के दौरान टीम में रखा गया था।
रविचंद्रन अश्विन: भारतीय टीम के धांसू स्पिनर अश्विन वर्ल्ड कप 2023 की टीम में थे लेकिन अब वह रिटायर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही अश्विन रिटायरमेंट लेकर बीच में आ गए थे।
मोहम्मद सिराज: एकदिवसीय वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलने वाले सिराज अब टीम में नहीं हैं। उनका नहीं होना हैरान करने वाला फैसला है। हालांकि सिराज टेस्ट टीम में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह खेले थे।
शार्दुल ठाकुर: इस ऑल राउंडर को भी वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया में शामिल किया गया था। इसके बाद वह चोटिल हो गए और अब अब टीम में वापसी मुश्किल हो गई है। आईपीएल में भी उनको किसी ने नहीं खरीदा।












Click it and Unblock the Notifications