Sachin vs Kohli: क्या टूट जाएगा मास्टर-ब्लास्टर का ऑल-टाइम रिकॉर्ड? विराट कोहली को चाहिए बस इतने रन!
Sachin vs Kohli: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद उनकी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। लेकिन कोहली ने सिडनी में तीसरे वनडे में नाबाद 74 रन बनाकर अपनी क्लास साबित की और टीम को बड़ी जीत दिलाई।
भारत के लिए लंबे समय तक खेलेंगे कोहली (Sachin vs Kohli)
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ में उनका प्रदर्शन और भी बेहतरीन रहा। उन्होंने रांची में 135 रन और रायपुर में 102 रन बनाकर लगातार दो तूफानी शतक जड़े। इन दोनों पारियों में उनकी बल्लेबाज़ी में एक खास बात नज़र आई। इस दौरान उनके स्ट्राइक रेट में बेहतरीन सुधार देखने को मिला। कोहली का ट्रेडमार्क अंदाज़ पूरी शान से दिखाई दिया। इससे साबित होता है कि कोहली अभी लंबे समय तक खेलने वाले हैं।

सचिन से बस इतने रन पीछे हैं कोहली
कोहली ने इन प्रदर्शनों से न सिर्फ टीम में अपनी जगह पक्की की है। बल्कि चयनकर्ताओं को भी यह दमदार संदेश दिया है कि वह 2027 ODI विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रायपुर में 102 रन की पारी खेलने के बाद कोहली के वनडे करियर में कुल 14,492 रन हो गए हैं। वह अब वनडे में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) से सिर्फ 3,934 रन पीछे हैं।
दूसरे वनडे में भारत को मिली हार
हालांकि, दूसरे वनडे में विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा। कोहली और गायकवाड़ के बेहतरीन शतकों और केएल राहुल की 66 रन की उपयोगी पारी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 358 रन का विशाल स्कोर बनाया था। लेकिन यह स्कोर भी अंत में बचाव के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुआ।
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज़ एडेन मार्कराम ने शानदार 110 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को ज़बरदस्त शुरुआत दी। इसके बाद मध्यक्रम में मैथ्यू ब्रेट्ज़के और डेवाल्ड ब्रेविस ने भी बेहतरीन अर्धशतक जड़े। आखिर में कॉर्बिन बॉश ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications