KKR vs RR: केकेआर-राजस्थान मैच में कितने ओवर कटेंगे? कब होगा इस मुकाबले का टॉस
KKR vs RR: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच होने वाला मैच निर्धारित समय पर शुरू ही नहीं हो पाया। मैच का टॉस होने से पहले हे बारिश ने अपना रंग दिखा दिया और झमाझम बूंदों से मैदान भरने लगा। इसे देखते हुए पिच और मैदान को कवर कर दिया गया।
गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड है। इस सीजन का यह दूसरा और अंतिम मैच है जो गुवाहाटी में खेला जा रहा है। हालांकि बारिश की वजह से इस मैच का टॉस भी नहीं हुआ, ऐसे में सवाल है कि क्या इस मैच में अब ओवर्स काटे जाएँगे।

अगर ओवर्स काटे जाएंगे, तो कितने कटेंगे। यह भी एक सवाल है। अगर 9 बजे के बाद तक बारिश का असर रहेगा और मैच शुरू नहीं होता है, तो ओवर कटने शुरू हो जाएँगे। केकेआर और मुंबई इंडियंस के मैच में इसी स्थिति के बाद 16-16 ओवरों का मुकाबला खेला गया था।
तेज बारिश के कारण मैच रुकने पर मैदान को ठीक करने के लिए भी समय लगने वाला है। हालंकि लगभग पूरे मैदान को ही कवर कर दिया गया था। मैच में ओवर काटे जाते हैं, तो भी कम से कम 5 ओवर का मैच कराने की कोशिश की जाती है। इसके लिए कट ऑफ़ टाइम 10 बजकर 56 मिनट है, और मैच शुरू होगा, दोनों टीमों के बीच 7-7 ओवरों का मुकाबला खेलने का फैसला हुआ। टॉस केकाआर ने जीता और फिर से बारिश का खलल देखने को मिला, इसके बाद मैच रद्द कर दिया गया। केकेआर और हैदराबाद तालिका में टॉप दो टीमें रही, नेट रन रेट कम होने से राजस्थान रॉयल्स नीचे तीसरे स्थान पर आ गई।












Click it and Unblock the Notifications