India vs Pakistan Match: साल 2024 में कितनी बार होगी भारत-पाक की टक्कर? जानें कहां होगा पहला हाई-वोल्टेज मैच

India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी कोई मैच होता है, तो सिर्फ दो पड़ोसी मुल्क ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया उस हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए बेताब नजर आती है। दोनों टीमों को बीच हमेशा रोचक भिड़त देखने को मिलती है, यही कारण है कि फैंस हमेशा बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं। आइए जानते हैं साल 2024 में दोनों टीमों के बीच कितनी बार आमना-सामना होगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच क्यों नहीं होती बायलेटरल सीरीज?
दरअसल, दोनों देश केवल आईसीसी (ICC) या एसीसी (ACC) आयोजनों में एक-दूसरे के खिलाफ टूर्नामेंट खेलते हैं, क्योंकि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण बायलेटरल सीरीज को निलंबित कर दिया है। भारत ने साल 2008 में एशिया कप के लिए आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था, जबकि पाकिस्तान की टीम बायलेटरल सीरीज के लिए 2012 में भारत दौरे पर आई थी।

india vs pakistan match

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच?
अब जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत को दौरा किया और यहां टूर्नामेंट खेला तो फैंस की उम्मीदें दोनों टीमों की भिड़ंत को लेकर और बढ़ गईं हैं। फैंस के मन में यही सवाल है कि दोनों टीमें साल 2024 में कितनी बार आमने-सामने होंगी, तो बता दें कि 2024 में सिर्फ एक ही आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन होना है, जोकि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 है।

साल 2024 में कहां होगा भारत-पाकिस्तान का पहला मैच
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क 2024 टी20 विश्व कप के मार्की भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की मेजबानी करेगा। जून में होने वाले टी-20 विश्व कप की संयुक्त मेजबानी अमेरिका, वेस्टइंडीज के साथ कर रहा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मैच न्यूयॉर्क के बाहरी इलाके में एक पॉप-अप स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए न्यूयॉर्क में 34,000 सीटों वाला अस्थायी स्टेडियम बनाया जाएगा।

यह मैच न्यूयॉर्क में खेला जा रहा है क्योंकि लेटेस्ट जनगणना आंकड़ों के अनुसार, लगभग 7,11,000 भारतीय और लगभग 1,00,000 पाकिस्तानी मूल के लोग न्यूयॉर्क में रहते हैं। दिल्ली और न्यूयॉर्क के बीच समय का अंतर साढ़े 10 घंटे का है, लेकिन भारत के कुछ मैच भारतीय टेलीविजन दर्शकों के लिए निर्धारित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें वानखेड़े स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट

अमेरिका में केवल तीन वेन्यू का उपयोग किया जाएगा और वे हैं फ्लोरिडा में सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क, टेक्सास में ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम और मैनहट्टन शहर से लगभग 25 मील दूर लॉन्ग आइलैंड पर आइजनहावर पार्क। इन वेन्यू पर ही टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+