IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें वानखेड़े स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs AUS 3rd ODI, Pitch And Weather Report: भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 2 जनवरी को खेला जाएगा। मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम वनडे सीरीज के आखिरी मैच की मेजबानी करेगा। इस रोचक मुकाबले से पहले जानते हैं वानखेड़े के मौसम और पिच का हाल।
IND vs AUS 3rd ODI, Pitch Report: वानखेड़े की पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच थोड़ी धीमी है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे वनडे मैच में गेंद को स्पिन होते देखा। यहां बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। स्पिनरों को विकेट निकलाने के भरपूर मौके मिलेंगे। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 250 के आसपास का स्कोर यहां बचाव के लिए अच्छा स्कोर हो सकता है।

IND vs AUS 3rd ODI, Weather Report, मुंबई में आज का मौसम
मुंबई में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। मैच के दौरान धूप खिलने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 31°C और ह्यूमिडिटी का लेवल 53 प्रतिशत रहेगा। हवा की गति 18 किमी/घंटा होगी। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, दर्शक बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
IND vs AUS, 3rd ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच कब, कहां देखें
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। मैच जियोसिनेमा पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा मैच का भारत में सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर उपलब्ध होगा।
IND vs AUS, 3rd ODI Full Squad: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टीम
भारत महिला टीम: यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हरलीन देयोल, श्रेयंका पाटिल, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर सिंह, शैफाली वर्मा, सैका इशाक, तितास साधु, मन्नत कश्यप।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गार्थ, डार्सी ब्राउन, मेगन शुट्ट, जेस जोनासेन, हीथर ग्राहम।












Click it and Unblock the Notifications